दिनांक 13 नवंबर 2026 को बीoसीoसीoएलo के कतरास क्षेत्र एवं सिजुआ क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में सिजुआ एरिया स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में CMPFO पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों को उनकी पेंशन सेवा निर्बाध रूप से जारी रखने हेतु डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में आवश्यक सहायता एवं सुविधा प्रदान करना था।
इस शिविर में कुल 50 पेंशनभोगियों का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक बनाया गया साथ ही, उपस्थित सभी पेंशनभोगियों को प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में श्री शमीन अंसारी, अवर सचिव, पेंशन एवं रोजगार कल्याण विभाग, कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार तथा श्री नफीस आलम, सहायक निदेशक, कोयला खान भविष्य निधि संगठन, मुख्यालय साथ ही कतरास क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (मा.
सं.) श्री उमंग कुमार ठक्कर, वरीय लिपिक श्री मनोज कुमार, शैलेश महतो, अजीत राजभर एवं सिजुआ क्षेत्र के उप प्रबंधक (मा.सं.) श्रीमति आरती कुमारी, संबंधित लिपिक श्री सुभाष हांसदा, मो. नौशाद रफ़ी एवं मो.
माजिद ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।