Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Fatehpur

फतेहपुर में कब्रिस्तान से बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या या हादसा।

18 Nov 2026, 11:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फतेहपुर में कब्रिस्तान से बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या या हादसा। - FATEHPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट सुमित पासवान वंदे भारत
फतेहपुर – हुसैनगंज थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आनंदेश्वर मंदिर के समीप स्थित कब्रिस्तान के अंदर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सुबह-सुबह शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर हुसैनगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान छेऊका गांव निवासी बासदेव गुप्ता (60) पुत्र जयलाल गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह लगभग 6 बजे तक बुजुर्ग अपने घर पर ही थे, उसके कुछ ही देर बाद कब्रिस्तान में उनका शव पड़ा होने की खबर फैल गई।

शव मिलने की जगह मंदिर के पास होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिवार से दूर थे परिजन, घर में चल रहा था तनाव?

जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतक के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। उनका पुत्र कुलदीप गुप्ता अपनी बड़ी बहन के यहां बिंदकी गया हुआ था, वहीं पत्नी शांति देवी गुप्ता अपने मायके टेनी, खागा गई हुई थीं।

गांव में यह भी चर्चा है कि परिवार में पिछले कुछ दिनों से घरेलू कलह चल रही थी, हालांकि पुलिस इसे अभी अफवाह मान रही है और हर एंगल से जांच की बात कह रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सुराग
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उनके साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई।

पुलिस प्रथम दृष्टया सभी पहलुओं – हादसा, आत्महत्या और हत्या पर जांच कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

असलहा तस्कर गिरफ्तार थाना विन्ध्याचल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 02 शातिर
Mirzapur18 Nov

असलहा तस्कर गिरफ्तार थाना विन्ध्याचल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 02 शातिर

असलहा तस्कर गिरफ्तार थाना विन्ध्याचल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले…

पूरी खबर पढ़ें →
नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने संभाला कार्यभार, प्रीतम श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई
Gonda18 Nov

नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने संभाला कार्यभार, प्रीतम श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई

कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा बाजार में नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण
Chandrapur18 Nov

घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण

घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण घुग्गुस (चंद्रपूर)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!