Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर कटनी में भव्य विजय उत्सव, गूंजे ‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारे थाना तिराहा पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न, जिलाध्यक

22 Nov 2026, 11:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर कटनी में भव्य विजय उत्सव, गूंजे ‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारे थाना तिराहा पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न, जिलाध्यक - कटनी, मध्य प्रदेश

राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर कटनी में भव्य विजय उत्सव, गूंजे ‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारे

थाना तिराहा पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न, जिलाध्यक्ष एड. अमित शुक्ला बोले—राजस्थान की जीत ने मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

कटनी। राजस्थान के पंचायत स्तरीय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली सफलता के उपलक्ष्य में जिला शहर कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा थाना तिराहा पर भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशी नारों के साथ जश्न मनाया।

विजय उत्सव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है' के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की जीत को संगठन की एकजुटता, मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

राजस्थान की जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम : अमित शुक्ला

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि राजस्थान की यह सफलता कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। यह जीत जनता के मुद्दों और अधिकारों की आवाज उठाने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रति जनविश्वास को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जीत ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। अब सभी कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच पहुंचकर उनकी आवाज बनना होगा।

एड. अमित शुक्ला ने कहा कि राजस्थान में मिली सफलता केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक संघर्षों के लिए नई उम्मीद और नई शुरुआत है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। हमारा लक्ष्य जनता का विश्वास जीतकर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत वापसी सुनिश्चित करना है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

विजय उत्सव में जिलाध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस कमेटी एड. अमित शुक्ला, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, डॉ. सनत तिवारी, नारायण निषाद, बुद्धि महाराज, गप्पू भाईजान, संजय गुप्ता, गुलाम जाफर, रमेश अहिरवार, राजेश निषाद, कपिल पटेल, सलाहुद्दीन खान, शशि शेखर भारद्वाज, रवि जायसवाल, मनोज वर्मा, हर्षित मिश्रा, विनायक नामदेव एवं गौरव श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद जिला चिकित्सालय में 50 नवजात शिशुओं को भी दी गई पोलियो की खुराक, जि
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर दोस्त पहुंचा तो हुआ खुलासा इमलीखेड़ा में बीज, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे श्रीक
error: Content is protected !!