Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

एनसीसी कैडेट्स की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों से गूंजा रेड फोर्ट कैंपस सीएटीसी-175 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित हुई रंगारंग सांस्कृतिक

22 Nov 2026, 11:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एनसीसी कैडेट्स की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों से गूंजा रेड फोर्ट कैंपस सीएटीसी-175 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित हुई रंगारंग सांस्कृतिक - कटनी, मध्य प्रदेश

एनसीसी कैडेट्स की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों से गूंजा रेड फोर्ट कैंपस

सीएटीसी-175 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित हुई रंगारंग सांस्कृतिक संध्या, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स हुए सम्मानित

कटनी। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की 32 एमपी बटालियन द्वारा सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज के रेड फोर्ट कैंपस में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-175 के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीत-संगीत, लोकनृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सजी इस शाम में एनसीसी कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी गर्वित गंगवार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात एवं सिलिकोबाइट के डायरेक्टर शिक्षारत्न डॉ. पारस जैन उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनोद सिंह ने किया।

एकता और अनुशासन ही सफलता का आधार : गर्वित गंगवार

मुख्य अतिथि गर्वित गंगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनसीसी के ध्वज पर अंकित 'एकता और अनुशासन' का संदेश जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। योजना बनाकर लक्ष्य प्राप्त करना ही अनुशासन है। जीवन में सफलता के लिए एकता, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है।

नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तैयारी के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें। निरंतर मेहनत करते रहें और कभी पीछे न हटें। सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जीवन का आनंद लें। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेट्स के आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।

गणेश वंदना से हुई सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अल्फा ग्रुप की विधि चौबे द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के कैडेट्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

ब्रावो ग्रुप कैमोर हायर सेकेंडरी स्कूल की सुनिधि दाहिया एवं उन्नति चौधरी ने 'ताल से ताल मिला' गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। डेल्टा कंपनी सायना इंटरनेशनल स्कूल की मान्या वर्मा, आनरा रावत एवं आशा शुक्ला ने भी आकर्षक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी।

चार्ली ग्रुप के बार्डस्ले स्कूल एवं ऑर्डनेंस फैक्ट्री स्कूल के कैडेट्स ने 'मिट्टी के बेटे' नाटक के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया। वहीं अहाना गुप्ता ने 'भूमरो-भूमरो श्याम रंग भूमरो' गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

डेल्टा ग्रुप संदीपनी स्कूल पवई के अमन कोरी, विश्वजीत कुशवाहा एवं समर सिंह रघुवंशी ने बुंदेली गीत प्रस्तुत किया। ब्रावो ग्रुप जेपीवी डीएवी कटनी के यांशी पांडे, काव्या मिश्रा, मायरा पाटकर, आर्नव, आदित्य, अथर्व एवं सिद्धार्थ ने राजस्थानी लोकगीत 'रंगीलो राजस्थान' पर शानदार प्रस्तुति दी।

कैमोर इंग्लिश मीडियम स्कूल की देवांशी तिवारी एवं लक्ष्मी रैदास ने 'सत्यम शिवम सुंदरम' गीत प्रस्तुत किया। इसी विद्यालय की स्तुति तिवारी एवं अनवीश अली ने दक्षिण भारतीय परंपरा पर आधारित नृत्य पेश किया। अल्फा ग्रुप के स्लेष सोनी, काजल कुशवाहा, शिवानी कुम्हार, खुशबू, बीना, दीपांशी, रीना एवं गीता ने बुंदेलखंड की प्रसिद्ध राई लोकनृत्य शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चार्ली ग्रुप सरला नगर मैहर के कैडेट्स ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स हुए सम्मानित

शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया।

बेस्ट फायरर प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रथम स्थान – रीना साहू, गर्ल्स कॉलेज कटनी।

द्वितीय स्थान – उत्कर्ष त्रिपाठी, तिलक कॉलेज।

तृतीय स्थान – निशांत चौधरी, शासकीय विद्यालय पवई।

चतुर्थ स्थान – नम्रता मोंगरे, बार्डस्ले स्कूल कटनी।

ड्रिल प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रथम स्थान – अर्पित चौधरी, शासकीय विद्यालय विजयराघवगढ़।

द्वितीय स्थान – शिक्षा तिवारी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री कटनी।

तृतीय स्थान – विकास विश्वकर्मा, तिलक कॉलेज कटनी।

चतुर्थ स्थान – प्रियंका पटेल, गर्ल्स कॉलेज कटनी।

कार्यक्रम का सफल संचालन सायना स्कूल कटनी की ओमिशा मिश्रा एवं सरला नगर स्कूल मैहर के दीपांश तिवारी ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. सोमन मलैया, रजिस्ट्रार डॉ. रोशनी बिलैया, पीआई इंस्ट्रक्टर, एएनओ स्टाफ, प्रशिक्षण स्टाफ सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या ने कैडेट्स में एकता, अनुशासन, आत्मविश्वास, देशप्रेम और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद जिला चिकित्सालय में 50 नवजात शिशुओं को भी दी गई पोलियो की खुराक, जि
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर दोस्त पहुंचा तो हुआ खुलासा इमलीखेड़ा में बीज, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे श्रीक
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश
Mahrajganj22 Nov

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश महराजगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में
Sagar22 Nov

छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्कूली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!