Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

गढ़पहरा धाम में दिवारी महोत्सव ने रचा बुंदेली संस्कृति का जीवंत उत्सव

22 Nov 2026, 06:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गढ़पहरा धाम में दिवारी महोत्सव ने रचा बुंदेली संस्कृति का जीवंत उत्सव - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़पहरा धाम में रविवार को आयोजित दिवारी महोत्सव बुंदेली लोकसंस्कृति, लोककला और भारतीय परंपराओं के अद्भुत संगम का साक्षी बना। दिवारी की थाप, लोकजीवन की जीवंतता और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने क्षेत्र की समृद्ध विरासत को सजीव अभिव्यक्ति प्रदान की।

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की विशेष उपस्थिति में आयोजित महोत्सव में विधायक लारिया ने अपने उद्बोधन में बुंदेली संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, लोककलाओं की विशिष्ट पहचान और इनके संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

विधायक लारिया ने कहा कि बुंदेली लोकसंस्कृति हमारी मिट्टी की पहचान और हमारी सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग है। दिवारी जैसे पारंपरिक लोकउत्सव हमारी समृद्ध विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं।

इन परंपराओं में हमारी लोकआस्था, सामाजिक एकता, परिश्रम और उत्सवधर्मिता की सुंदर अभिव्यक्ति समाहित है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, लोककलाओं तथा भारतीय संस्कृति के गौरव से परिचित कराने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

गढ़पहरा धाम की ऐतिहासिक गरिमा के बीच सजा यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकपरंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बना। दिवारी की लोकलय और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने बुंदेली जनजीवन की आत्मीयता तथा सांस्कृतिक वैभव को प्रभावशाली रूप में सामने रखा।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, जिला महामंत्री सुमित यादव, जिला मंत्री ऑफिसर यादव, मंडल अध्यक्ष अरविंद घोषी, श्याम सुंदर मिश्रा, मनीष यादव, नितिन सोनी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। गढ़पहरा धाम में आयोजित दिवारी महोत्सव ने यह संदेश दिया कि लोककला हमारी पहचान, परंपराएं हमारी जड़ें और सांस्कृतिक विरासत हमारी अमूल्य धरोहर है।

ऐसे आयोजन बुंदेली संस्कृति की निरंतरता को बनाए रखते हुए भारतीय सांस्कृतिक गौरव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा विकास संस्था की अनूठी पहल, हर महीने बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को किया जाएगा
ગુજરાત રાજ્ય ના સોમનાથ જિલ્લા ના બોડીદર દેવાયત ગઢ માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ શોભા યાત્રા ની ધ્વજારોહણ ભવ્ય ઉજવણી
Gir Somnath22 Nov

ગુજરાત રાજ્ય ના સોમનાથ જિલ્લા ના બોડીદર દેવાયત ગઢ માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ શોભા યાત્રા ની ધ્વજારોહણ ભવ્ય ઉજવણી

*વીર આહિર સપૂત દેવાયત આપા બોદર ના ગઢ બોડીદર માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ ની શોભા યાત્રા ભવ્ય…

पूरी खबर पढ़ें →
नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट
Sagar22 Nov

नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना के विकास और आवागमन…

पूरी खबर पढ़ें →
पटवारी के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
Sagar22 Nov

पटवारी के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर राजनगर तहसील के डुमरा गांव में पदस्थ पटवारी…

पूरी खबर पढ़ें →
चुरहट विधायक अजय सिंह का खुलासा, अगर दिग्विजय और कमलनाथ चाहते तो 2020 में न गिरती कांग्रेस की सरकार
Sagar22 Nov

चुरहट विधायक अजय सिंह का खुलासा, अगर दिग्विजय और कमलनाथ चाहते तो 2020 में न गिरती कांग्रेस की सरकार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश की 2020 की सियासी उठापटक को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!