लुधियाना में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; बच्चों समेत 5 घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लुधियाना में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; बच्चों समेत 5 घायल
लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा) : लुधियाना में दिल्ली हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी अनुसार लुधियाना के दिल्ली-जालंधर हाईवे के ट्रांसपोर्ट नगर के पुल के अप-रैंप पर ग़लत तरीके से हाइवे पर पार्क किये गए ट्रक से कार की टक्कर हो गई। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पारिवारिक सदस्यों को भी आईं गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में 4 से 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार लोगों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के समय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज पूर्व सुचना के अनुसार अध्यक्ष जी के अगवाई में कटरा ब्लॉक बी डी वो को ज्ञापन दिया…
पूरी खबर पढ़ें →
करंट का जाल बिछाकर नर चीतल का शिकार, वन विभाग ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)स रस्वती स्कूल, गुड़ियानी में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन का एडीआरएम अभय कुमार ने किया औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और रनिंग रूम की व्यवस्थाएं…
पूरी खबर पढ़ें →
10 माह के वेतन में लेट लतीफी से परेशान होकर अग्निशमन अनुबंधित कार्मिकों एवं सफाई वाहन चालकों और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।