हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में मोतीनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, आरोपी अजय तिवारी गिरफ्तार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* महिला की गर्दन पर धारदार चाकू से किया था जानलेवा हमला, ऑटो चालक की आंखों में भी डाला था मिर्ची पाउडर। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, जहां से जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के संबंध में दिए गए निर्देशों के पालन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 23.11.2026 को फरियादिया श्रीमती दीवान उर्फ मानसी ठाकुर, पति देवेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, निवासी एमआईजी 211, फेज-2, सनराइज मेगासिटी, थाना मोतीनगर, जिला सागर द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बाघराज आवासीय कॉलोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट आरोपी अजय तिवारी ने रास्ता रोककर ऑटो चालक अन्नू रजक की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया।
इसके बाद फरियादिया के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से खत्म करने की नीयत से अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर जानलेवा वार किया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 1217/26, धारा 126(2), 296(ए), 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता एवं सक्रियता से कार्रवाई कर आरोपी अजय तिवारी पिता स्व.
अंजनी कुमार तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी झंडा चौक, थाना गोपालगंज, जिला सागर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।
अजय तिवारी पिता स्व. अंजनी कुमार तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी झंडा चौक, थाना गोपालगंज, जिला सागर।
उक्त त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक एवं सउनि भारत सिंह, प्रधान आरक्षक शोएब बेग, प्रधान आरक्षक प्रकाश, प्रधान आरक्षक नदीम एवं आरक्षक अनुराग की सराहनीय भूमिका रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







