मीरजापुर थाना को० देहात पुलिस द्वारा पिकअप वाहन पर क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 03 राशि गोवशं बरामद, 04 शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर थाना को० देहात पुलिस द्वारा पिकअप वाहन पर क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 03 राशि गोवशं बरामद, 04 शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को० देहात पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 24.11.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर बरकछा बीएचयू गेट के पास से पिकअप पर क्रूरता पूर्वक बांध कर वध हेतु ले जाए जा रहे 03 राशि गोवंश (गाय), 02 अदद मोटरसाइकिल तथा मौके से 04 नफर अभियुक्तों 1.
मनोज चौधरी पुत्र शिव कुमार निवासी हनुमन्ता कला थाना नगर उत्तरी झारखण्ड, 2. इन्देश कुमार मिश्रा पुत्र गुलाबधर मिश्रा निवासी भेल्सी थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज, 3.
लवकुश यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी भेल्सी थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज व 4. सूर्य कुमार पुत्र लक्कड़ निवासी मुजेहरा कला थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से र 20,500/- नगद व 04 अदद मोबाइल बरामद हुई।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को० देहात पर मु0अ0सं0-541/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 318(4), 338,340 (2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा० न्यायालय/जेल भेजा गया तथा मौके से बरामद पिकअप व मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। विवरण पूछताछ _ गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग छुट्टा गायों को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पकड़ कर पिकअप में लादकर मुड़ी समर जिला गढ़वा झारखण्ड ले जाते है, जहां एक व्यक्ति द्वारा गोवंशो को इकट्ठा किया जाता है और बाद में बड़े वाहन पर लादकर बध के लिए पश्चिम बंगाल भेज देते है।
जिससे प्राप्त धनराशि को हम लोग आपस में बांट लेते है तथा पुलिस से बचने के लिए मेले की पशु खरीदारी रसीद तथा पशुओं का फिटनेश व परिवहन का फर्जी कागजात हम सभी लोग मिल कर तैयार करते है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण – 1.
मनोज चौधरी पुत्र शिव कुमार निवासी हनुमन्ता कला थाना नगर उत्तरी झारखण्ड, उम्र करीब-26 वर्ष। 2.
इन्देश कुमार मिश्रा पुत्र गुलाबधर मिश्रा निवासी भेल्सी थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-43 वर्ष। 3.
लवकुश यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी भेल्सी थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष। 4.
सूर्य कुमार पुत्र लक्कड़ निवासी मुजेहरा कला थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-24 वर्ष। विवरण बरामदगी _03 राशि गोवंश (गाय) एक अदद पिकअप वाहन संख्या UP70QT4205.
02 अदद मोटरसाइकिल वाहन संख्या: UP63BM9229 व UP70JE3571 ₹20,500/- नगद व 04 अदद मोबाइल । पजीकृत अभियोग= मु0अ0सं0-541/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 318(4), 338,340(2) बीएनएस थाना को० देहात, मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
निरीक्षक भरत उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक को देहात, मीरजापुर मय पुलिस टीम ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







