बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बहराइच। थाना बौंडी क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सतीश लोध (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम गजपतपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सतीश अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम सिलौटा, थाना बौंडी आए हुए थे। बुधवार करीब शाम 7 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बौंडी के एसएचओ संजीव वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Dr.pintu Paul Distric Repoter Vande Mataram live tv News चंद्रपूर शहरात 220 किलो गौमांस जप्त! 4 आरोपींना अटक,…
पूरी खबर पढ़ें →
_आगर:_ सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर में दिव्य धर्म यज्ञ दिवस पर हुए विशाल समागम में हुए 31 जोड़ों…
पूरी खबर पढ़ें →
अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,…
पूरी खबर पढ़ें →
#जिला_प्रमुख_चुनाव : भरतपुर संभाग के चार जिलों में संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने भरतपुर, धौलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर दातागंज (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र दातागंज अंतर्गत ग्राम बमियाना में…
पूरी खबर पढ़ें →
बरही पुलिस की वाहन चेकिंग में 22 चालान, 8 हजार रुपये समन शुल्क वसूला शराब पीकर वाहन चलाने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।