_आगर:_ सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर में दिव्य धर्म यज्ञ दिवस पर हुए विशाल समागम में हुए 31 जोड़ों के साथ आगर के पंकज दास पुत्र रामप्रसाद दास का दहेज मुक्त विवाह (रमैणी) पूरी सादगी के साथ संपन्न हुआ।
विवाह में न दहेज लिया गया, न दिया गया। इस पहल को देखकर समागम में मौजूद श्रद्धालुओं ने इसे समाज के लिए मिसाल बताया।
संत रामपाल जी महाराज का एक ही सपना है कि समाज से दहेज रूपी दानव को समाप्त करके एक स्वच्छ समाज की स्थापना की जाए। जिससे किसी भी बहन बेटी को दहेज के कारण जिंदा न जलाया जा सके। इसी से प्रेरित होकर पंकज दास ने भी दहेज मुक्त विवाह करवाया।
इस दौरान आगर विधानसभा के पूर्व विधायक विपीन वानखेड़े भी समागम में उपस्थित रहे और उन्होंने सत्संग का लाभ लिया।