Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

सुशासन दिवस के अवसर पर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प के साथ जीविका दीदियों ने दीपोत्सव एवं रंगोली निर्माण कर उत्सव मनाया l

25 Nov 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुशासन दिवस के अवसर पर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प के साथ जीविका दीदियों ने दीपोत्सव एवं रंगोली निर्माण कर उत्सव मनाया l - गया, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति
25 नवम्बर 2026

सुशासन दिवस के अवसर पर ससक्त एवं आत्मनिर्भर बिहार के संकप के साथ जीविका दीदियों ने दीपोत्सव एवं रंगोली निमार्ण कर उत्सव मनाया

गया, बिहार में सुशासन की यात्रा के 21 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गया जिले के विभिन्न प्रखंडों के संकुल स्तरीय संघों में जीविका दीदियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने एकजुट होकर सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण का संकल्प लिया।

शेरघाटी में जीवन ज्योति जीविका महिला संकुल संघ एवं उज्ज्वल जीविका महिला संकुल संघ की दीदियों ने इस दौरान जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर दीप जलाया।

उन्हनें महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में हुए कार्य एवं सकारात्मक बदलावों का उत्सव मनाया।

महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार से महिला सशक्तीकरण को समाज के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन, बैंकिंग सेवाओं तथा उद्यमिता से जुड़ने का अवसर मिला है, जिससे उनकी आय और जीवन बदलाब देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर अपने समूहों को और अधिक सशक्त बनाने, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को जीविका से जोड़ने तथा बच्चों की बेहतर शिक्षा और पोषण सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जीविका दीदियों ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार किया जा सकता है।

जिला परियोजना प्रबंधक, गया श्री आचार्य मम्मट ने कहा कि जीविका केवल आजीविका संवर्द्धन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व विकास, सामाजिक परिवर्तन और सामुदायिक सशक्तिकरण का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। जीविका दीदियां आज स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक संस्थाओं का सफल नेतृत्व कर रही है। उन्हें स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता के अनेकों उदहारण प्रस्तुत किये हैं ।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सतलोक आश्रम इंदौर में हुए दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में आगर के पंकज दास का सादगीपूर्ण दहेज मुक्त विवाह, पूर्व विधायक विपीन व
बांकेगंज चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Bahraich25 Nov

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण
Budaun25 Nov

ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर दातागंज (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र दातागंज अंतर्गत ग्राम बमियाना में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!