पूर्व मंत्री पं.गोपाल भार्गव ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान पर रखी शर्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ भाजपा नेता और सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से ऐलान किया कि रहली क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होते ही वे सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
बलेह में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अब उनके लिए क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण काम इस परियोजना को पूरा कराना है। भार्गव के मुताबिक, कोपरा परियोजना से किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की कृषि व्यवस्था में बड़ा बदलाव आ सकता है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से जब भी उनकी मुलाकात होती है, वे इस परियोजना का मुद्दा जरूर उठाते हैं। रहली से लगातार नौ बार विधायक चुने जा चुके गोपाल भार्गव के इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, उन्होंने संन्यास की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सात साल से फरार स्थाई वारंटी पवन उर्फ शनि ठाकुर गिरफ्तार, चार मामलों में पुलिस को थी तलाश…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर की स्वच्छता को लेकर संजीदा नगर निगम प्रशासन, गंदगी फैलाने वालों पर 2100 रुपये का जुर्माना चार…
पूरी खबर पढ़ें →
शौचालय दिवस पर सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण, निगम की टीम ने नागरिकों को किया जागरूक…
पूरी खबर पढ़ें →
मध्यप्रदेश में करीब 44 साल बाद जिलों और संभागों की प्रशासनिक सीमाओं में बड़े बदलाव की तैयारी चल…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु पूज्य संत…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।