Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

साइबर ठगी के ₹59 हजार से अधिक रुपये वापस, फरेंदा पुलिस की साइबर सेल को मिली सफलता

28 Nov 2026, 06:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
साइबर ठगी के ₹59 हजार से अधिक रुपये वापस, फरेंदा पुलिस की साइबर सेल को मिली सफलता - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

फरेन्दा – महराजगंज। साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के चेहरे पर महराजगंज पुलिस ने फिर मुस्कान लौटाई है।

ठगों ने जिस व्यक्ति के खाते से ₹64,196 की रकम उड़ाई थी, उसमें से पुलिस की साइबर सेल टीम ने ₹59,366 वापस कराने में सफलता हासिल की है। मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द गांव का है।

यहां के निवासी दीपक कुमार मौर्य पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मौर्य के साथ 15 मई 2026 को साइबर फ्रॉड के जरिए ₹64,196 की ठगी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर फरेंदा पुलिस की साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक और अन्य माध्यमों से कार्रवाई करते हुए ₹59,366 की धनराशि होल्ड करा दी थी।

लगातार प्रयासों के बाद 28 नवंबर 2026 को होल्ड कराई गई पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम विवरण और यूपीआई पिन साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस एवं एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 310 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 62 लाख) के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, त
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह
Kheri28 Nov

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह

लखीमपुर खीरी, 28 नवंबर। बेहजम रोड स्थित लोटस वैली मैरिज हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब
Kheri28 Nov

खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब

लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के नन्हे…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति फेज-6: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ
Mahrajganj28 Nov

मिशन शक्ति फेज-6: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ

महराजगंज। महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महराजगंज पुलिस मिशन शक्ति अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!