इजराइल की राजनीति ओर पक्ष विपक्ष से सीखने लायक चीज ओर भारत को संदेश

इजरायल में नई राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की कोशिशों के बीच यशर पार्टी के नेता गादी आइजेनकॉट रविवार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री और लिकुड पार्टी के प्रमुख बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच तेल अवीव स्थित सैन्य मुख्यालय में बैठक होगी। इसमें गठबंधन सरकार बनाने और दोनों पार्टियों के बीच मतभेद दूर करने पर चर्चा की जाएगी।
बैठक की शुरुआत सुरक्षा संबंधी ब्रीफिंग से होगी। इसके बाद सरकार के गठन और विवादित नीतिगत मुद्दों पर बातचीत होगी। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब दोनों नेता साथ मिलकर सरकार बनाने पर सहमति जता चुके हैं। नेतन्याहू ने प्रस्ताव दिया है कि सरकार के शुरुआती दो साल गादी आइजेनकॉट प्रधानमंत्री रहें और उसके बाद वह खुद प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालें।
पहले यह बैठक हर्जलिया के डैन अकाडिया होटल में होनी थी, लेकिन बाद में इसका स्थान बदलकर सैन्य मुख्यालय कर दिया गया। इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू बैठक में यह शर्त रख सकते हैं कि प्रधानमंत्री पद का रोटेशन तब तक लागू न हो, जब तक निकट भविष्य में होने वाली एक संवेदनशील सुरक्षा घटना से निपट नहीं लिया जाता। हालांकि, आइजेनकॉट की पार्टी इस प्रस्ताव का विरोध कर चुकी है।
नेतन्याहू ने कहा है कि वह रोटेशन समझौते के तहत आइजेनकॉट के साथ काम करने और बाद में वैकल्पिक प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।
दोनों पार्टियों के बीच अभी भी कई अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। आइजेनकॉट का कहना है कि बातचीत का मुख्य फोकस प्रधानमंत्री पद के बंटवारे के बजाय नीतिगत मुद्दों पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने एक सप्ताह पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिकुड को भेजे थे, लेकिन अभी तक उनका जवाब नहीं मिला है।
दोनों नेताओं के बीच सबसे बड़े मतभेदों में 7 अक्टूबर के हमले की जांच के लिए स्वतंत्र राज्य जांच आयोग बनाने का मुद्दा शामिल है। नेतन्याहू इस तरह के आयोग के गठन का विरोध करते रहे हैं। इसके अलावा न्यायिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई है।
गौरतलब है कि गादी आइजेनकॉट ने शनिवार को नेतन्याहू से तत्काल बातचीत शुरू करने की मांग की थी। उन्होंने लिकुड पार्टी को 24 घंटे के भीतर बातचीत के लिए आगे आने को कहा था। अब रविवार को होने वाली इस बैठक से इजरायल में नई एकता सरकार के गठन को लेकर आगे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
.
सुदीप गढ़िया (वंदेमातरम)
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







