A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकृषिक्राइमक्रिकेटखेलगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023

ब्रेकिंग न्यूज़….श्री बंशीधर नगर में हीट वेव से लोग हो रहे हैं बीमार

बंशीधर  नगर अनुमंडल झुलस रहा है। मौसम विभाग भी गढ़वा जिला को हिट बेब का रेड जोन घोषित कर चुका है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर  नगर  से..अनुमंडल झुलस रहा है। मौसम विभाग भी गढ़वा जिला को हिट बेब का रेड जोन घोषित कर चुका है ऐसे में अनुमंडल में भी हिट बेब का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री बताया गया।सुबह से ही गर्म हवा चलने लग रहा है। दस बजने के साथ तापमान अपना रंग दिखाना चालू कर दे रहा है। अनुमंडल अस्पताल में ओपीडी में आ रहे विभिन्न बीमारियों में दस प्रतिशत मरीज डायरिया से ग्रसित पहुंच रहे है। गुरुवार को भी अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न ग्रामों से लगभग एक दर्जन डायरिया मरीज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती हुए। अनुमंडल अस्पताल में डायरिया मरीज भर्ती होने वालो में भोजपुर ग्राम के अजय कुमार गुप्ता के पत्नी बिंदा देवी और पुत्र लव कुमार गुप्ता, पाल्हे कला ग्राम के रामदेव राम, कधवन ग्राम के इतेहार अंसारी की पत्नी अजमेरु बीबी, जंगीपुर ग्राम के संतोष पासवान के डेढ वर्षीय पुत्री लाडो कुमारी, अहिरपुरवा ग्राम के सूमरत कुमार, आकाश कुमार मेहता , कोल्हूवा ग्राम के संतोष पासवान के पत्नी सुरजी देवी तथा विशुनपुरा प्रखंड के चितरी ग्राम निवासी ओमप्रकाश के डेढ़ वर्षीय पुत्र आयरन कुमार का नाम शामिल है।डायरिया से भर्ती सभी मरीजों का इलाज के बाद छूटी कर दिया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताया।……हिट बेब से बचने के लिए चिकित्सक का सलाह

अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पानी का उपयोग करे। उन्होंने कहा की अभी हिट बेब का असर पूरे अनुमंडल में चल रहा है। ऐसे में बिना काम का घर से बाहर नहीं निकले जरूरत है तो गमझा या तौलिया लेकर निकले। उन्होंने कहा की इस गर्मी में ज्यादा तरबूज, खीरा, सत्तू का सेवन करे तथा खाना में कम मसाला का प्रयोग करे।उन्होंने कहा की डायरिया से बचने के लिए बासी भोजन का प्रयोग नहीं करे साथ ही घर के आस पास सफाई रखे

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!