A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेझारखंडसरायकेला

विधायक सविता महतो के प्रयास से तीन मध्य विद्यालय बना हाई स्कूल, नामांकन शुरू

विधायक ने जीता लोगों का दिल, ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

बानेश्वर महतो (सरायकेला खरसावां, झारखण्ड)

ईचागढ़/सरायकेला:ईचागढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सविता महतो के अथक प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड के मध्य विद्यालय उरमाल, मध्य विद्यालय आसनबनी एवं कुकडू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौड़ा (कन्या) को हाई स्कूल का दर्जा मिला है। इन तीनों हाई स्कूल मे इसी सत्र से नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन लेने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र भी जारी किया है और तीनों हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों कों नामांकन लेंने को कहा है। मालूम हो की इन तीनों विद्यालय कों हाई स्कूल बनाने कों लेकर ग्रामीणों ने कई बार लिखित तौर पर विधायक से आग्रह किया था। इसके बाद ईचागढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सविता महतो हाई स्कूल का दर्जा दिलाने कों लेकर प्रयासरत थी। विधायक सविता महतो ने इस संबंध मे तत्कालीन शिक्षा मंत्री दिवंगत स्व. जगरनाथ महतो से भी कई बार मिलकर फ़ाइल कों आगे बढ़ाने का काम किया था। वहीं तत्कालीन शिक्षा मंत्री के निधन के बाद भी लगातार प्रयासरत थी और इस मुद्दे कों विधानसभा के पटल पर भी रखी थी। जहां विधायक के द्वारा विधानसभा मे सवाल उठाने के बाद सरकार ने जल्द ही कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद इन स्कूलों कों हाई स्कूल कों दर्जा देना का भरोसा दिया था। इन तीनों स्कूलो मे से कुकडू प्रखंड क्षेत्र के चौड़ा स्कूल को हाई स्कूल बनाये जाने कों लेकर कई बार वहां के स्थानीय लोग ईचागढ़ की विधायक सविता महतो से मिले थे और चौड़ा गांव में संचालित हाई स्कूल को पुनः चालू किये जाने का मांग किया था।

 

चौड़ा हाई स्कूल कों भाजपा सरकार ने किया था बंद

मालूम हो कि मध्य विद्यालय चौड़ा को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दिवंगत स्व. सुधीर महतो के कार्यकाल के दौरान ही हाई स्कूल का दर्जा मिला था। लेकिन लगातार चार बार मैट्रिक की परीक्षा होने के बाद तत्कालीन रघुवर दास की भाजपा सरकार ने वर्ष 2018 में चौड़ा हाई स्कूल को तिरुलडीह हाई स्कूल में शिप्ट कर दिया गया था। जो कि चौड़ा से 06 किलोमीटर दूर है। जिसके कारण चौड़ा गांव के छात्रों को आठवी तक पढ़ाई करने के बाद शिक्षा छोड़ना पढ़ रहा था। वहीं ग्रामीणों के मांग को गंभीरता पूर्वक लेते विधायक सविता महतो वर्ष 2020 से ही चौड़ा स्कूल कों पुनः हाई का दर्जा दिलाने कों लेकर प्रयासरत थी। इधर राज्य सरकार के द्वारा चौड़ा हाई स्कूल के संचालन से संबंधित पत्र जारी होने के बाद भी नामांकन शुरू नहीं हुआ था। जहां इसे लेकर विधायक सविता महतो 18 जून 2024 कों सरायकेला जिला के उपायुक्त से मिलकर नामांकन से संबंधित आदेश जारी करने का आग्रह किया था। जहां इसके बाद उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कों आदेश पत्र जारी करने का निर्देश दिया था। जहां उसी दिन जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों नव उत्क्रमित हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापक कों नामांकन लेने से संबंधित आदेश जारी किया है। इधर आदेश जारी होने के बाद नवमी कक्षा मे नामांकन भी शुरू हो गया। नामांकन शुरू होने और पुनः चौड़ा स्कूल कों हाई स्कूल दर्जा दिलाने कों लेकर चौड़ा अंजुमन कमिटी के सदर मो रफीक अंसारी, तिरुलडीह अंजुमन कमिटी के सदर असगर अली अंसारी, उप प्रमुख मो, एकराम अंसारी, तनवीर आलम, अब्दुल गफ्फार अंसारी, इरफान अंसारी, अंसार अली, अब्दुल रशीद अंसारी, समेत चौड़ा एवं तिरुलडीह के दर्जनों लोगों ने विधायक सविता महतो का आभार जताया है। इसकी जानकारी विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!