A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेक्राइममहाराष्ट्र

नागपुर

देश मे बढ़ते साइबर एवं आनलाईन धोखाधड़ी सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आनलाईन वर्क एवं लेनदेन करने मे धोखाधड़ी का खतरा बना रहता है। कब हम आनलाईन धोखाधड़ी के शिकार हो जायें पता नही चलता। देशभर मे साइबर अपराध के कई मामले आते रहते है। इसमे अपराधी को पकड़ पाना भी बहुत मुश्किल होता है। साइबर अपराध एवं आनलाईन धोखाधड़ी आम जनता के साथ साथ सरकार के लिए भी बहुत बड़ी समस्या है। साइबर अपराध को रोकने के लिए ट्राई ने अपने नियमे मेबदलाव करते हुए नए नियम बनाये है। ट्राई ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को यह निर्देश जारी किये है कि अब फोन करने वाले व्यक्ति के नंबर के साथ उनका नाम भी दर्शाना होगा। अब मोबाईल पर फोन करने वाले का नंबर के साथ उनका नाम भी दिखाई देगा। मुंबई और हरियाणा मे इसकी शुरूआत कर दी गई है। जुलाई महिने से पूरे देशभर मे इसे चालू करने की कोशिश की जा रही है।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!