A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने अस्पताल तथा ब्लाक का किया औचक निरीक्षण, हडकंप

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने अस्पताल तथा ब्लाक का किया औचक निरीक्षण, हडकंप

सीएचसी परिसर में निरीक्षण करते बोर्ड सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल

लालगंज, प्रतापगढ़। प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 के सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने शुक्रवार को अचानक यहां सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्डो का निरीक्षण करते हुए मरीजों व तीमारदारों से प्रबन्धो के बाबत जानकारियां जुटाई। बोर्ड के सदस्य ने हाल ही में डिस्चार्ज हुए मरीजो को भी फोन मिलाकर अस्पताल से मिली सुविधाओ का सत्यापन किया। वार्डो में मरीजों ने उन्हें समुचित चिकित्सा के साथ बेहतर प्रबन्धों की जानकारी दी। बोर्ड सदस्य अरविन्द ने लैब का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के बाबत जानकारियां जुटायी। वार्डो को वातानुकूलित देख उन्होने अधीक्षक डा. अरविन्द गुप्ता की सराहना भी की। बोर्ड के सदस्य अरविन्द ने अस्पताल में मिले तीमारदारों से परिवार कल्याण कार्यक्रम के सरकारी मिशन को लेकर जागरूकता भी प्रदान की। बोर्ड के सदस्य ने परिसर में भी भ्रमण कर साफ सफाई के प्रबन्धों को देखा। लोगों ने उन्हे बताया कि बरसात के समय परिसर में जलभराव हुआ करता है। बोर्ड सदस्य अरविन्द ने समस्या के समाधान को लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बोर्ड सदस्य के अचानक अस्पताल पहुंचने से घंटो यहां हडकंप का माहौल दिखा। निरीक्षण के दौरान दुग्ध डेयरी के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश पाल भी मौजूद रहे। वही बोर्ड सदस्य अरविन्द ने लालगंज ब्लाक का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होने ब्लाक में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसके बाद बोर्ड सदस्य अरविन्द सिंह पटेल इनहन भवानी धाम पहुंचे। यहां संस्कृत शिक्षक समिति के पूर्व अध्यक्ष आचार्य राजेश मिश्र की अगुवाई में लोगों ने उनका स्वागत किया। धाम में अरविन्द ने मत्था टेका और प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं आध्यात्मिक विकास की नीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी जितेन्द्र तिवारी ने किया। इस मौके पर आचार्य त्रिवेणीधर शुक्ल, अशोक शुक्ला, रवीन्द्र तिवारी आदि रहे। इसके बाद दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री ने सीएचसी सांगीपुर पहुंचकर यहां भी स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। अधीक्षक डा. आनन्द तिवारी ने वांछित सूचनाएं प्रदान किया। इस मौके पर डा. सत्येन्द्र सिंह, डा. धर्मेन्द्र शुक्ल, डा. सुधाशु शेखर आदि मौजूद रहे।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!