
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आलोक सेंट्रल स्कूल, शाहपुरा में श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण जी कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शाहपुरा रहे।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री कुमावत ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्होंने बताया कि “God” शब्द में G का मतलब Generator, O का मतलब Operator और D का मतलब Destroyer अर्थात् ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का स्वरूप समाहित माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार एवं जीवन का सही मार्ग दिखाकर व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि एवं विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्यालय संचालक विरेन्द्र कुमार व्यास ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुशील कुमार गोड़, दुर्गा लाल धाकड़, शैलेंद्र सिंह राणावत, आरती शर्मा, सुषमा सेन, विष्णु जांगिड़, राजेश सेन, मुकेश तेली, गुड्डी बानो, किशन लाल धाकड़, मुरली बंजारा, देव किशन कोली, गौतम तिवाड़ी, अंजली शर्मा, चेस्ट शर्मा, अंशिका चेचाणी, आयुष आचार्य, सीताराम गुर्जर, धीरेंद्र पांचाल, खुशबू राठौड़, स्नेहा सेन, नैना पांचाल, फरजाना बानो, सुमन यादव, किरण जांगिड़, पायल नायक, रेखा प्रजापत, दिव्या श्रीवास्तव, हेम कंवर, सुचिता कांटिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



