A2Z सभी खबर सभी जिले कीInsuranceअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल

Bihar By-Election 2024: तरारी में मतदान को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 6 घायल, 2 की हालत गंभीर

बिहार के आरा में उपचुनाव के दौरान हिंसा हुई। मतदान केंद्र पर झड़प में छह लोग घायल। दो को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। मतदान कुछ देर बाधित रहा। अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति नियंत्रण में है और मतदान जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स

  • बिहार विधानसभा उपचुनाव के दौरान तरारी सीट पर हुई हिंसा
  • मतदान केंद्र पर झड़प में छह लोग घायल, दो लोग गंभीर घायल
  • तरारी के धर्मपुरा में बूथ संख्या 223 पर कुछ देर बाधिर रहा मतदान

तरारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान हिंसा हो गई।

आरा: बिहार के आरा जिले में तरारी विधानसभा उपचुनाव के दौरान वोटिंग को लेकर हिंसा भड़क गई। धर्मपुरा में बूथ संख्या 223 पर वोट देने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर हालत में पीरो अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना धर्मपुरा के बूथ संख्या 223 पर सुबह हुई। वोटिंग के दौरान दो गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव और लाठीचार्ज हुआ। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंसा के चलते कुछ देर के लिए रुका मतदान

 

 

हिंसा के बाद कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा, लेकिन जल्द ही फिर से शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीरो अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों में हुई झड़प

 

 

भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों में झड़प हुई थी। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह विवाद मतदान केंद्र से दूर हुआ था। इसका मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा है। मतदान सुचारू रूप से जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है

Back to top button
error: Content is protected !!