
*BPL राशनकार्ड बनाने व काटने का अजब खेल*
ब्रेकिंग न्यूज़
….ये आंकड़े पढ़िए….
हरियाणा में जैसे ही चुनाव नजदीक आया तो सरकार हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख की जनसंख्या में से 2 करोड़ 13 लाख लोगों को (लगभग 80%) BPL की श्रेणी में ले आई।
वर्ष राशनकार्ड लाभार्थी
2020-21— राशन कार्ड-11 लाख 9 हजार 865… लाभार्थी– 52 लाख 40 हजार 111
2022-23 —-राशन कार्ड-26 लाख 46 हजार 475 – लाभार्थी 1 करोड़ 12 लाख 12 हजार 176
2024– राशन कार्ड -51 लाख 96 हजार 380 — लाभार्थी-2 करोड़ 13 लाख 49 हजार 764
चुनाव (2024) के इस 1 साल में लगभग 1 करोड लोगों को BPL में जोड़ा गया और कुछ समय बाद राशनकार्ड काटने शुरू कर दिए।
अभी संसद का शीतकालीन सत्र में पूछा गया था कि पूरे देश में कितने राशन कार्ड काटे गए हैं तो जवाब आया कि पूरे देश में कुल मिलाकर 41 लाख 41 हजार 385 राशन कार्ड काटे गए हैं जिसमें हरियाणा सरकार ने पूरे देश मे टॉप करते हुए 13 लाख 43 हजार 474 राशन कार्ड काटे हैं। (अकेले हरियाणा से 30 प्रतिशत 70 लाख लाभार्थी वंचित) चुनाव से पहले इतना राशन कार्ड बनाए क्यों और बनाए तो अब काट क्यों रही है। यह बात सरकार तो बताती नहीं.. ?



