
CIA नरवाना की एक बड़ी कामयाबी रात के समय डोडा पोस्ट से भरी गाड़ी पकड़ी गई दो तस्कर भी पड़े
सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा अन्तर्राजिय नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई* ।
*8 किवंटल 15 किलोग्राम डोडापोस्त सहित कैंटर सवार पंजाब व राजस्थान के 2 नशा तस्कर काबू* ।
*पंजाब के आलमगीर एरिया में ले जाई जा रही थी पकड़ी गई खेप*।
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से के कुशल मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ नरवाना कि टीम ने कार्य करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मोहलखेड़ा पुल नरवाना के नजदीक से पंजाब के 2 नशा तस्करों को 8 किवंटल 15 किलोग्राम डोडापोस्त की भारी खेप को कैंटर सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है ।
पकडे गए आरोपीयों की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ चरना वासी बाबा दीप सिंह नगर, बरनाला (पंजाब) व महेश राव मराठा उर्फ महेंद्र वासी गांव पालखेड़ी जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी उप नि. सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम उप.नि. रोशन लाल के नेतृत्व में इन्द्रा कॉलोनी नरवाना में मौजूद थी कि टीम को मुखबरी मिली कि पंजाब व राजस्थान के 2 नशा तस्कर एक कैंटर में डोडापोस्त की भारी खेप लेकर पंजाब की तरफ जाने वाले हैं । सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया व तत्परता से कारवाई करते हुए खनौरी रोड पर मोहलखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक नाकाबंदी शुरू की । थोड़ी देर बाद भारत बेंज कंपनी का मुखबर द्वारा बतांए गए नंबर का कैंटर जींद की तरफ से आता दिखाई दिया, सीआईए टीम ने आरोपीयों को कैंटर सहित मौका पर ही काबू कर लिया । सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी कि हाजरी में आरोपियों व कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर के अंदर तिरपाल के नीचे 39 कट्टों में कुल वजन 8 किवंटल 15 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ ।
जिस पर आरोपीयों के खिलाफ थाना शहर नरवाना में मुकदमा नंबर 90 दिनांक 13/5/2026 धारा 15C/61/85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज रजि. किया गया । आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक जींद ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी अथवा अन्य अपराध संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास सफल हो सकें ।









