
USA…
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ मारा गया है.
सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है.
गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है.
*पंजाब पुलिस में थे बराड़ के पिता*
गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है. जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ. बता दें कि गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम मीडिया में चर्चा में है. हालांकि इससे पहले भी वह कई वारदात कर चुका था. चंडीगढ़ में चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा.
*मई 2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या*
29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी…











