A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

IFWJ संगठन में पत्रकारों के लिए चुनेगये कानुनी सलाहकार

कैमूर में पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ेगा IFWJ संगठन

 

कैमूर में पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ेगा आई एफ डबल्यू जे संगठन।

 

पत्रकारों का मासिक बैठक दुर्गावती में संपन्न लिए गए कई फैसले।

 

खबर कैमूर से है जहां दुर्गावती प्रखंड में देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने किया तथा संचालन सहायक सचिव राशिद रौशन ने किया वहीं बैठक में पूरे जिले के पत्रकार एकत्रित हुए।बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने कहा की जिले में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर प्रशासन सक्रिय नहीं हो रही है जो चिंता का विषय है जिसके लिए वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जायेगा साथ ही सभी पत्रकारों को भारतीय प्रेस परिषद के नियमों को ध्यान में रखते हुए पत्रकारिता करना है।बैठक में सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार और अधिवक्ता शंभूनाथ सिंह को कानूनी सलाहकार बनाया गया वहीं जिले में कुछ पत्रकारों के समस्याओं को सुन संबंधित पदाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से सूचित करने का निर्णय लिया गया। संगठन के मजबूती के लिए सर्व सम्मति से अंशारुल हक को भभुआ अनुमंडल प्रभारी बनाया गया।संघ विरोधी कार्य करने वाले पत्रकारों को उचित कार्यवाही करने के लिए अनुशासन समिति को निर्देशित किया गया।बैठक में उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष मीर जलालुद्दीन,सचिव अरशद रजा,कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता,कार्यालय सचिव सत्येंद्र शर्मा,अंसारुल हक,शंभूनाथ सिंह,शशिकांत शुक्ला,मनीष राज गौरव,हामिद शाह,राजेंद्र भारती,सोनू कुमार सिंह, संजय कुमार,शोएब खान, अफसार आलम समेत बाकी जिले के वरिष्ठ और कनिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!