A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

*क्या जनपद सदस्य के लिए कोई कानून है या भरष्टाचार खुलेआम करने की मिली है छूट

*क्या जनपद सदस्य के लिए कोई कानून है या भरष्टाचार खुलेआम करने की मिली है छूट

*क्या जनपद सदस्य के लिए कोई कानून है या भरष्टाचार खुलेआम करने की मिली है छूट*
मैहर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली देख ऐसा प्रतीत होता है कि इनदिनों सफेद पोश चोरों के सामने बाबा साहब के संविधान को गिरवी रख दिया गया है। ये जिम्मेदार अधिकारी उस शपथ को ताक में रख दिये है जिसकी कसम खाकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़े थे। गांधी जी की भूख ने इन्हें कर्तव्य से विमुख कर दिया। प्रशासन नाम की चीज कही है भी की नही लोगो को समझ नही आ रहा। इन अधिकारियों को केवल उस समय संविधान और शपथ की याद आती है जब किसी गरीब पर डंडा चलाना होता है तब इनकी बाजुए ऐसे फड़फड़ाती है मानो इनसे कर्तव्य निष्ठ कोई है ही नही।
एक दो कौड़ी का छोट भैया शासन के करोड़ो करोड़ की जनता के टैक्स के पैसे से बनवाई सड़क को इस कदर छलनी कर दिया जैसे इनके पुरखो ने इस सड़क को बनवाया था इसके बाद भी इसपर संज्ञान लेने का समय न तो जिला कलेक्टर के पास है न आरटीओ के पास है और न ही खनिज अधिकारी के पास है। सरेआम नरवार करौंदी से आमाडांढी होते हुए बाटिया गेट तक कि बनी प्रधानमंत्री सड़क जिसकी क्षमता अधिकतम 10 टन की है उसमें 50 से 60 टन बाक्साइड लदे हाइवा से लगातार परिवहन कर नष्ट कर दिया शासन के कई करोड़ रु को मिट्टी में मिला दिया लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। इन्हें कार्यवाही से डर लगता है क्योंकि यह एक छूट भैया नेता जी का काम है। अभी यह काम अगर किसी गरीब बेबस लाचार व्यक्ति अपने जीवन यापन के लिए करता तो यही प्रशासन कानून की धौस दिखा उसकी छाती में चढ़ जाता और उसकी सारी हड्डियां तोड़ डालता लेकिन क्या मजाल की दीपक सिंह हिनौता और कटनी के ट्रांसपोर्टर बबलू सिंह की गाड़ी को कोई हाथ लगा दे। नादन पुलिस के नाक के नीचे से गाड़िया निकलती है क्या मजाल की नादन पुलिस आंख उठा दे। इन प्रशासनिक नुमाइंदों की कार्यप्रणाली देख बाबा साहब स्वर्ग में सरमा रहे होंगे जिसकी सपथ लेकर ये अधिकारी कर्तव्य पथ पर आए थे वह सपथ आज शर्मसार हो रही होगी ।
लेकिन आज हम दीपक सिंह हिनौता बबलू सिंह कटनी सहित स्थानीय प्रशासन को यह बता देना चाहते है कि आप जबतक नही जागोगे हम तबतक आपको जगायेंगे क्योकि हमे पता है कि आप कुम्हकर्ण से ज्यादा दिन नही सो सकते। आपको इनपर कार्यवाही करनी पड़ेगी शिकंजा कसना पड़ेगा। जनता जनार्दन के टैक्स से बनी सड़क जनता के उपयोग के लिए है हम इन माफियाओं के द्वारा इसे नष्ट नही होने देंगे। हम तो तबतक लिखेंगे जबतक आप इनपर कार्यवाही कर इसबात का संकेत नही देते की हम अब जाग गए। आखिर एक जिला कलेक्टर माननीय सुप्रीम कोर्ट और स्वयं अपने आदेश का पालन क्यो नही करा पा रहे ये बात लोगो के हलक के नीचे नही उतर रही।

Back to top button
error: Content is protected !!