Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत सीएचसी महों पर कन्या जन्मोत्सव आयोजित

14 Aug 2026, 12:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

Screenshot 20260814 110616 Galleryहाथरस।

महिला कल्याण विभाग जनपद हाथरस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजुला माहौर विधायक सदर द्वारा उपस्थित नवजात कन्याओं को बेबी किट, ड्रेस, मिठाई, पौधा इत्यादि का वितरण करते हुए जन्म लेने वाली नवजात कन्याओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विधायक सदर ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है, अतः आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ नवजात बेटियों को ईश्वर का अमूल्य उपहार मानते हुए इनका उचित पालन पोषण करें। उन्होंने महिलाओं को उचित आहार के विषय में भी बताया कि अभी छः माह तक मां का दूध ही बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार है। इसके पश्चात 6 माह की आयु से घर में बना हुआ दलिया, दाल इत्यादि ही खिलाएं। बाजार के बने हुए पैकेज्ड फूड किसी भी स्थिति में बच्चों को न खिलाएं। उचित पोषण के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या द्वारा उपस्थित बालिकाओं के परिवारीजनों से कन्या सुमंगला योजनांतर्गत आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी साहब सिंह ने महिलाओं को प्रचुर मात्रा में आयरन एवं कैल्शियम युक्त आहार लेने हेतु प्रेरित किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनांतर्गत 25000 रुपए की धनराशि छह चरणों में बालिकाओं को प्रदान की जाती है। ऐसे परिवार जिनकी आय तीन लाख रुपए से कम है तथा परिवार में दो संतान हैं। ऐसे परिवार में जन्म लेने वाली बालिकाओं को प्रथम चरण में बालिका का जन्म होने पर रूपये 5000 की धनराशि प्रदान की जाती है। द्वितीय श्रेणी में 1 वर्ष तक के टीकाकरण पूर्ण होने पर रूपये 2000 की धनराशि प्रदान की जाती है। तृतीय श्रेणी में कक्षा एक में प्रवेश लेने पर रूपये 3000 की धनराशि, चतुर्थ श्रेणी में कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर रूपये 3000 की धनराशि, पंचम श्रेणी में कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर रूपये 5000 की धनराशि तथा छठवीं श्रेणी में 10वीं या 12वीं के बाद किसी भी प्रकार का डिग्री या डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर रूपये 7000 की धनराशि प्रदान की जाती है।

 

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से मोनिका दीक्षित, ज्योति तोमर, सीमा गौतम, मोहित तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…

पूरी खबर पढ़ें →
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!