Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

चोरी की दो वारदातो का खुलासा, एक ही गैंग के 04 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाले 02 कबाडी गिरफतार

25 Aug 2026, 10:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260825 213029सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदातों का त्वरित खुलासा करते हुए एक ही गैंग के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 01 पुरुष एवं 03 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्तता पाए जाने पर 02 कबाड़ी वालों को भी गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 22/08/2026 की रात्रि अटल पार्क के पास स्थित एसएम मोटर्स की दुकान में अज्ञात चोर द्वारा गेट कूदकर प्रवेश किया गया तथा रिपेयरिंग के लिए रखी कारों में से एक लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैटरी, एक ग्रे रंग की बोस कंपनी की बैटरी एवं एक कार का एसी रेडिएटर, कुल कीमत लगभग 15,000 रुपये, चोरी कर लिया गया। इसी प्रकार दिनांक 23/08/2026 की रात्रि अटल पार्क के पास स्थित द पंगत रेस्टोरेंट में गेट कूदकर प्रवेश कर दो बड़े एवं दो छोटे एल्युमिनियम के भगोने, दो बड़े एल्युमिनियम के ढक्कन तथा एक बड़ी एवं एक छोटी एल्युमिनियम की कढ़ाई, कुल कीमत लगभग 7,000 रुपये, चोरी कर ली गई।
दोनों घटनाओं में थाना गोपालगंज में प्रथम सूचना क्रमांक 409 धारा 303(5), 331(4) बीएनएस प्रथम सूचना क्रमांक 411 धारा 303(5), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर संदिग्धों की तलाश एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर दोनों चोरी की वारदातों में शामिल एक ही गैंग का खुलासा कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी सीतेन्द्र पिता देवराज पारदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम झिरिया पहाड़ी, थाना त्योंदा, जिला विदिशा शामिल है। इसके साथ ही गैंग में शामिल 03 महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों एवं चोरी गए माल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
चोरी की घटनाओं की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा चोरी गए सामान को खपाने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई गई। इसी क्रम में मोतीनगर क्षेत्र राहतगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित सलीम कबाड़ी की दुकान से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कबाड़ी आरोपियों के नाम: *1. मोहम्मद अलीम पठान पिता मोहम्मद सलीम पठान, उम्र 20 वर्ष, निवासी कसाई मंडी, राहतगढ़ बस स्टैंड के पास, भगत सिंह वार्ड, थाना मोतीनगर।* *2. मोहम्मद शोहेल पठान पिता मोहम्मद सलीम पठान, उम्र 18 वर्ष, निवासी कसाई मंडी, राहतगढ़ बस स्टैंड के पास, भगत सिंह वार्ड, थाना मोतीनगर।पुलिस पूछताछ में दोनों भाइयों के संबंध में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा दोनों से चोरी के माल की खरीद, बिक्री एवं उसे खपाने के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
गोपालगंज पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने, बेचने, छिपाने अथवा उसे खपाने में सहयोग करने वालों को भी किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि बिना उचित पहचान, स्रोत एवं वैध दस्तावेजों की जांच किए संदिग्ध सामान की खरीद-फरोख्त न करें। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य वारदातों एवं चोरी के माल को खरीदने-बेचने वाले अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ઇકો ફ્રેન્ડલી ગૌ મય ગણેશ જી ની પ્રતિમા નું સર્જન અને વિસર્જન બન્ને માં ભક્તિ ધર્મ અને આસ્થા ને વંદન પૂર્વક નું સત્કાર્ય
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

ઇકો ફ્રેન્ડલી ગૌ મય ગણેશ જી ની પ્રતિમા નું સર્જન અને વિસર્જન બન્ને માં ભક્તિ ધર્મ અને આસ્થા ને વંદન પૂર્વક નું સત્કાર્ય

ગણેશ ઉત્સવ આવી રહ્યો છે પ્રત્યેક શહેર માં સુંદર સ્થાપન અને ભવ્ય ઉજવણી માટે અનેક યુવક મંડળ થનગની…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…

पूरी खबर पढ़ें →
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!