बीएमसी पुलिस चौकी की तत्परता से ढाई वर्षीय मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आज दिनांक को उम्र करीब ढाई वर्ष, निवासी अंडेला, थाना मालथौन, जिला सागर अपने परिजनों के साथ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) अस्पताल आया हुआ था। अस्पताल परिसर में भीड़भाड़ के बीच मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों द्वारा तत्काल बीएमसी पुलिस चौकी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बीएमसी पुलिस चौकी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अस्पताल परिसर में बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और बच्चे की गतिविधियों एवं संभावित दिशा की बारीकी से पड़ताल की गई। प्रधान आरक्षक सोनू द्वारा विशेष तत्परता, सूझबूझ एवं अथक प्रयास करते हुए लगातार सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। कई स्थानों पर बच्चे की तलाश करते हुए अंततः मासूम लक्ष्मण को सकुशल खोज निकाला गया। पुलिस द्वारा बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। काफी बड़े एवं भीड़भाड़ वाले मेडिकल कॉलेज परिसर में महज ढाई वर्ष के मासूम के परिजनों से बिछड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा जिस तत्परता से कार्रवाई की गई, उससे एक बड़ी चिंता टल गई। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और बीएमसी पुलिस चौकी की पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। छोटे बच्चों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ले जाते समय परिजन विशेष सतर्कता बरतें और बच्चों को अकेला न छोड़ें। किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।