शराब का सेवन कर विधालय पहुंचने पर और अनियमितताएं करने पर संभागायुक्त ने शिक्षक विजय सिंह राजपूत को किया निलबिंत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * संभागायुक्त अनिल सुचारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काछी पिपरिया, विकासखंड रहली में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक विजय सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर सागर द्वारा 24 अगस्त 2026 को प्रस्तुत नोटशीट एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार शिक्षक विजय सिंह राजपूत के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहली के माध्यम से जांच कराई गई थी। जांच के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में शिक्षक द्वारा शराब का सेवन कर संस्था में उपस्थित होने, विद्यालय का वातावरण दूषित करने तथा छात्र-छात्राओं को परेशान करने की सहित और अनियमितताएं करने पर शिकायतें प्रमाणित पाई गईं। जांच प्रतिवेदन 23 सितंबर 2025 को प्रस्तुत किया गया था। संबंधित शिक्षक को समक्ष में उपस्थित कराकर समझाइश भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं आया। कलेक्टर से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीक्षण के बाद संभागायुक्त ने राजपूत को प्रथम दृष्ट्या दोषी माना। संभागायुक्त सुचारी ने आदेशानुसार शिक्षक का उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक है तथा यह मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसके आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में विजय सिंह राजपूत का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सागर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।