Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान प्रतिस्ठानो का किया निरीक्षण, मिलावटखोरों पर की कार्यवाही

26 Aug 2026, 11:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1787748172574सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा एवं शीतल सिंह की टीम ने बीना के सर्वोदय चौक, गांधी तिराहा सहित प्रमुख क्षेत्रों में स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। राजहंस स्वीट्स एवं शिमला स्वीट्स से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, बर्फी एवं मावा के नमूने लिए गए। बीकानेर स्वीट्स, गांधी तिराहा से मावा एवं नमकीन तथा नटराज होटल से डोडा बर्फी, मूंग बर्फी एवं सेलिब्रेशन गिफ्ट पैक के नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान राजहंस स्वीट्स पर खुले में रखी जलेबी एवं इमरती में मक्खियां पाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अस्वच्छ खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया तथा प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य पदार्थ ढंककर एवं स्वच्छ वातावरण में रखने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी मिष्ठान विक्रेताओं को त्योहारों के दौरान मांग के अनुरूप सीमित मात्रा में ही मिठाइयों का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बासी एवं गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाई जा सके। जिले में यह निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…

पूरी खबर पढ़ें →
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!