Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑटो में छूटा यात्री का बैग बरामद, 5000 रुपए, कपड़े एवं घर की चाबियां सुरक्षित यात्री को वापस मिला

30 Aug 2026, 05:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260830 165936सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं लगातार किए गए प्रयासों से ऑटो में छूटा एक यात्री का बैग तलाश कर सुरक्षित बरामद किया गया। बैग में ₹5,000 नगद, कपड़े तथा घर की महत्वपूर्ण चाबियां रखी हुई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश पटेल निवासी पथरिया जाट, खुरई बस से सागर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से वे ऑटो के माध्यम से सिविल लाइन आए। सिविल लाइन पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनका बैग ऑटो में ही छूट गया है। बैग में नगद राशि के साथ कपड़े एवं घर की चाबियां होने के कारण वे काफी परेशान एवं घबराए हुए थे। सुरेश पटेल सहायता के लिए थाना सिविल लाइन पहुंचे, जहां से उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम सागर भेजा गया। कंट्रोल रूम पहुंचकर उन्होंने प्रभारी कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान को पूरी घटना से अवगत कराया और बैग तलाशने में सहायता का अनुरोध किया। मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर जयवीर सिंह भदौरिया को दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए यात्री का बैग हरसंभव प्रयास कर तलाशने एवं सुरक्षित वापस दिलाने हेतु प्रभारी कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान को निर्देशित किया गया। निर्देश प्राप्त होते ही प्रभारी कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल सीसीटीवी ऑपरेटर त्रिलोक सिंह परिहार एवं रेखा रजक को ऑटो की पहचान कर बैग तलाशने के लिए लगाया गया। टीम द्वारा सागर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगालना शुरू किया गया। करीब दो घंटे की लगातार मेहनत के बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संबंधित ऑटो की पहचान तो कर ली गई, लेकिन ऑटो का नंबर स्पष्ट रूप से प्राप्त नहीं हो सका।
इसके बाद टीम ने ऑटो के पूर्व मार्ग के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए पीछे की ओर के कैमरों की रिकॉर्डिंग का बारीकी से विश्लेषण किया। लगातार प्रयास के बाद ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त किया गया। ऑटो नंबर के आधार पर वाहन संबंधी जानकारी प्राप्त कर ऑटो मालिक का मोबाइल नंबर हासिल किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल ऑटो मालिक से संपर्क कर उसे कंट्रोल रूम बुलाया गया। ऑटो की जांच करने पर यात्री का बैग ऑटो में पीछे रखा हुआ सुरक्षित मिल गया। बैग में रखे ₹5,000 नगद, कपड़े एवं घर की चाबियां सुरक्षित मिलने पर सुरेश पटेल ने राहत की सांस ली। अपना सामान वापस मिलने से वे बेहद खुश हुए और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, प्रभारी कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम की पूरी टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सागर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता के लिए भी तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई त्वरित एवं लगातार निगरानी के परिणामस्वरूप यात्री का महत्वपूर्ण सामान तलाश कर उसे सुरक्षित वापस दिलाया गया। सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की अच्छी तरह से जांच कर लें। किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सागर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक तत्कालीन थाना प्रभारी आकाश कुमार का AHTU गढ़वा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!