Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन-कल्याणकारी एवं विकास कार्यों को गति देने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

31 Aug 2026, 06:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260831 175424सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेष द्विवेदी, समस्त एसडीएम तथा जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन की प्राथमिक योजनाओं और आमजन की शिकायतों के शीघ्र निराकरण को लेकर विस्तृत समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के सत्यापन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके क्रम के संबंध में स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी देने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन व राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत जो कार्य वाजिब है और वैधानिक रूप से किए जा सकने वाले हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण करें और अमान्य/नियमविरुद्ध प्रकरणों/ शिकायतों को वैधानिक रूप से बंद करें। सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को बारिश के बाद स्वयं फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए। शहर में जहां भी जलभराव या अन्य समस्याएं हैं, वहां तत्काल पानी की निकासी कराने और व्यवस्था सुधारने को कहा गया। खाद्य विभाग को लंबित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सीएमएचओ को सभी डिलीवरी पॉइंट्स पर प्रसव के 24 घंटे के भीतर पोर्टल पर डिलीवरी स्टेटस अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती पाल ने सीईओ जनपद पंचायत को समग्र आईडी से संबंधित लंबित प्रकरणों का नियमित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से जिन गर्भवती महिलाओं की समग्र आईडी नहीं बनी है, उनकी आईडी तत्काल बनवाकर अपडेट करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त जल निगम, कृषि, महिला एवं बाल विकास, श्रम और शिक्षा विभाग के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आरबीसी 6(4) के तहत लंबित राहत प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने तथा भू-अर्जन से संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनसुनवाई, कोर्ट प्रकरण एवं ई-विकास प्रणाली के तहत प्रकरणों में समाधान को तुरंत पोर्टल पर अपडेट करने, न्यायालयीन प्रकरणों (अवमानना एवं रिट पिटीशन) में समय पर जवाब प्रस्तुत करने तथा ई-विकास प्रणाली, फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जन विश्वास अभियान की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभागीय कार्यों और दायित्वों का तत्परता के साथ निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…

पूरी खबर पढ़ें →
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!