Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

गोदाम में चल रही थी उर्वरक की कथित अवैध पैकिंग, प्रशासन ने ट्रक समेत माल किया जब्त

13 Sep 2026, 09:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोदाम में चल रही थी उर्वरक की कथित अवैध पैकिंग, प्रशासन ने ट्रक समेत माल किया जब्त - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

कैमूर में अवैध उर्वरक रिपैकिंग और कालाबाजारी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में खाद व ट्रक जब्त

कुकराढ़ गांव के समीप गोदाम में चल रहा था संदिग्ध उर्वरक की पैकिंग का खेल, कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले में किसानों के लिए निर्धारित उर्वरक की अवैध रिपैकिंग और कथित कालाबाजारी के मामले का जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। 12 सितंबर 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सोनहन-कुदरा रोड स्थित कुकराढ़ गांव के समीप एक गोदाम में औचक छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में टेक्निकल ग्रेड यूरिया, डीएपी तथा संदिग्ध उर्वरक बरामद किए गए। मौके से एक ट्रक भी जब्त किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, सूचना मिली थी कि उक्त गोदाम में अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण कर उसे ट्रक पर लोड किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, जिला कृषि पदाधिकारी कैमूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी भभुआ सहित अन्य पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ गोदाम में छापेमारी की।

यूरिया को दूसरे बैग में भरने का आरोप

छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि कृषि उपयोग वाले यूरिया को इंडस्ट्रियल उपयोग में आने वाले टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बैगों में अवैध रूप से भरा जा रहा था। वहीं, संदिग्ध उर्वरक को डीएपी की बोरियों में पैक करने की तैयारी भी की जा रही थी। मौके की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया।

भारी मात्रा में उर्वरक और खाली पैकेट बरामद

छापेमारी में गोदाम और ट्रक से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई। प्रशासन द्वारा जारी विवरण के अनुसार—

टेक्निकल ग्रेड यूरिया: गोदाम में 683 भरी बोरियां और ट्रक पर लदी 188 बोरियां

डीएपी: 117 भरी हुई बोरियां

सफेद बैग में संदिग्ध उर्वरक: करीब 756 बोरियां, जिन्हें डीएपी बैग में भरने के लिए रखा गया था

खाली यूरिया बैग: करीब 1,000 पीस

नए खाली डीएपी बैग: करीब 700 पीस

परिवहन वाहन: एक ट्रक जब्त

मां अंबे खाद भंडार के संचालन की बात सामने आई

जांच और पूछताछ के क्रम में प्रशासन के समक्ष यह बात सामने आई कि उक्त गोदाम का संचालन ‘मां अंबे खाद भंडार’ के प्रोपराइटर आलोक श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा था। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालक एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सोनहन थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन

किसानों के हक के उर्वरक की कथित कालाबाजारी और अवैध रिपैकिंग के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मौके से बरामद सभी उर्वरक एवं लोडेड ट्रक को जब्त कर लिया गया है। संबंधित संचालक एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रावधानों के तहत सोनहन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया है। कृषि विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की अग्रिम कानूनी जांच जारी है।

अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद खरीदने की अपील

जिला प्रशासन कैमूर ने जिले के किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं पंजीकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक की खरीद करें। खरीदारी के समय पक्की PoS रसीद अवश्य प्राप्त करें।

प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उर्वरक की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, नकली या संदिग्ध खाद की बिक्री अथवा अवैध भंडारण की जानकारी मिलती है तो तत्काल स्थानीय कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी या नजदीकी थाना को इसकी सूचना दें। प्रशासन के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

छापेमारी के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, जिला कृषि पदाधिकारी कैमूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी भभुआ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध उर्वरक कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट जिले के तहसील लामता के गांधी चौक में लगा ग्राम चौपाल, लामता पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव एवं गणेश उत्सव की दी महत्वपूर्ण जानकारी
गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।
Ranchi13 Sep

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी रांची। कचहरी रोड स्थित गजराज पूजा महासमिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।
Ranchi13 Sep

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान द्वारा मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का किया गया लोकार्पण
चैनपुर के मदरा में झाड़ियों में मिली मासूम, ग्रामीण महिला की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ रेस्क्यू
Kaimur (Bhabua)13 Sep

चैनपुर के मदरा में झाड़ियों में मिली मासूम, ग्रामीण महिला की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ रेस्क्यू

ग्रामीण महिला की तत्परता से बची मासूम की जान, सदर अस्पताल में जांच के बाद पूरी तरह स्वस्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!