Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

दिलेर खरकिया फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग का शार्पशूटर रोहित उर्फ ”बोदा” एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

04 Oct 2026, 09:53 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिलेर खरकिया फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग का शार्पशूटर रोहित उर्फ ''बोदा'' एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी गांव लाडपुर निवासी रोहित उर्फ बोदा सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। बारोटा-छतेहरा के पास STF सोनीपत और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टीम पर दो फायर किए, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्तौल, बाइक और एक थैला बरामद किया है।

घायल आरोपी को इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीओ-1 STF सोनीपत और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि लाडपुर निवासी रोहित उर्फ बोदा बारोटा-छतेहरा के पास आने वाला है।

रोहित की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लूट, हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार उसके तार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जुड़े हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी।

इसी दौरान बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगा।

पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने टीम पर दो फायर कर दिए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।

पुलिस ने उसे मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्तौल, बाइक और एक थैला बरामद हुआ।

वीओ-2 रोहित उर्फ बोदा पर आरोप है कि 17 सितंबर की रात भिवानी के खरक कलां गांव में गायक दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी उनकी रेंज रोवर पर फायरिंग की गई थी। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

इसके बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।जांच के दौरान रोहित का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक रोहित के तार हिसार के बाडो पट्टी टोल प्लाजा के प्रबंधक संजय शुक्ला हत्याकांड से भी जुड़े हैं और इस मामले में भी उसकी तलाश थी।

इसके अलावा सोनीपत की गुड़ मंडी में एक व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में भी उसका नाम सामने आया है। अब मुठभेड़ के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों में उसकी भूमिका की जांच करेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री
Hathras20 Oct

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री

हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
Azamgarh20 Oct

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज
Indore20 Oct

गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…

पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
Basti20 Oct

खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना ​उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नवरात्र पर सिंह मेंशन में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की. उन्होंने कन्या पूजन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
error: Content is protected !!