सिंगापुर दौरे पर पहुंचे CM सैनी: ग्लोबल बिजनेस फोरम में लेंगे हिस्सा, जंगल सफारी का करेंगे विशेष अवलोकन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने आधिकारिक दौरे के तहत सिंगापुर पहुंच गए हैं। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान सीएम सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक 'सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ' फोरम के तहत आयोजित कई प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में आधुनिक तकनीक, निवेश और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना है। अपने इस दौरे के पहले दिन ही मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम है।
शाम के समय वह 'सिंगापुर बिजनेस फोरम' द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे विभिन्न वैश्विक प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात कर हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री का आज देर शाम हरियाणा में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी 'जंगल सफारी प्रोजेक्ट' के मद्देनजर सिंगापुर सफारी का अवलोकन करने का भी कार्यक्रम है।
इस विजिट के जरिए सरकार सिंगापुर के तर्ज पर हरियाणा में भी विश्व स्तरीय वन्यजीव और पर्यटन प्रोजेक्ट को विकसित करने की रूपरेखा पर विचार करेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…
पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपनी प्रशासनिक और ऑपरेशनल व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
झरिया. नवरात्र के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सिंह मेंशन स्थित अपने आवास पर विधि-विधान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।