भटवाड़ा मोहल्ले में सड़क पर घूम रहे गोवंश से राहगीरों में डर, गौशाला भेजने की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगूं। शहर के वार्ड नंबर 8 स्थित भटवाड़ा मोहल्ले में सड़क पर घूम रहे तीन-चार गोवंश के कारण मोहल्लेवासियों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार ये गोवंश अक्सर सड़क के बीच में खड़े रहते हैं और कई बार आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि चारभुजा मंदिर जाने वाले बुजुर्ग भी गोवंश के कारण डरते-डरते रास्ते से गुजरते हैं। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी सड़क पर घूम रहे गोवंश से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गोवंश सड़क पर इसी तरह घूमते रहे तो किसी दिन गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर सुरक्षित रूप से किसी गौशाला में भिजवाया जाए, ताकि राहगीरों और स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके तथा गोवंश भी सुरक्षित रहें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। बच्चों में संस्कार, साहस, शौर्य, सत्यता और नैतिकता जैसे जीवन मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। बेटियों को सिर्फ पढ़ाने नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर पुलिस सेवा तक पहुंचाने की दिशा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। नई कृषि उपज मंडी में इन दिनों सोयाबीन की बंपर आवक के बीच गुरुवार को कलेक्टर डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर-मालवा।* शहर के कंपनी गार्डन परिसर में बुधवार को सुबह 11 बजे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों की कानूनी समझ और जांच की क्षमता मजबूत करने के लिए जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।