Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

*रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्रवाई तेज, डिवाइडर कटों पर लगाए गए बैरिकेड*

19 Oct 2026, 06:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्रवाई तेज, डिवाइडर कटों पर लगाए गए बैरिकेड* - HARIDWAR, उत्तराखंड

*रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्रवाई तेज, डिवाइडर कटों पर लगाए गए बैरिकेड*

*त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ एवं यातायात दबाव को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण की संस्तुतियों का क्रियान्वयन शुरू, सड़क पर सवारी बैठाने एवं उतारने वाले ऑटो-विक्रम के विरुद्ध भी कार्रवाई जारी*

*हरिद्वार, 19 अक्टूबर 2026*

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से संयुक्त निरीक्षण में की गई संस्तुतियों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही तथा यातायात के अतिरिक्त दबाव को देखते हुए इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 2 एवं गेट संख्या 6 के मध्य स्थित डिवाइडर कटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि वाहनों द्वारा अनावश्यक यू-टर्न एवं विपरीत दिशा में आवागमन को रोका जा सके। इस व्यवस्था का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात को एक दिशा में संचालित करना तथा रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे के आसपास लगने वाले जाम को कम करना है।

*देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चौक तक नो ई-रिक्शा जोन प्रस्तावित*

संयुक्त निरीक्षण की प्रमुख संस्तुतियों में देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चौक तक के मार्ग को नो ई-रिक्शा जोन घोषित किया जाना शामिल है। इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए जाने की कार्यवाही पुलिस विभाग के स्तर पर प्रक्रियाधीन है।

इस व्यवस्था के लागू होने से रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे के सामने मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा के अनियंत्रित आवागमन को रोकने तथा यातायात को सुचारु बनाने में सहायता मिलेगी।

*चार ANPR कैमरे लगाने का प्रस्ताव*

क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन की प्रभावी निगरानी के लिए चार ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

इन कैमरों की स्थापना से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई में सहायता मिलेगी।

*ऑटो-विक्रम के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई तेज*

रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त सड़क पर सवारियां बैठाने एवं उतारने वाले ऑटो तथा विक्रम वाहनों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही परिवहन विभाग की मोबाइल प्रवर्तन टीमें नियमित रूप से निरीक्षण कर रही हैं। त्योहारी सीजन में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रवर्तन एवं निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित नो ई-रिक्शा जोन में यातायात प्रतिबंधों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु 6 होमगार्ड जवानों की तैनाती का प्रस्ताव भी दिया गया है, जिससे प्रतिबंध लागू होने के उपरांत नियमित निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

*चरणबद्ध तरीके से लागू होंगी अन्य व्यवस्थाएं*

संयुक्त निरीक्षण में रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 2 से वाहनों के प्रवेश तथा गेट संख्या 6 से निकास की व्यवस्था, निर्धारित स्थानों पर ही सवारियों को बैठाने एवं उतारने तथा यातायात के व्यवस्थित संचालन सहित अन्य सुझाव भी दिए गए हैं।

इन संस्तुतियों के क्रियान्वयन के लिए पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में स्थायी, सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था विकसित करना है, जिससे स्थानीय नागरिकों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत मिल सके। साथ ही त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों द्वारा निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही सवारियां बैठाएं एवं उतारें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है विजयादशमी, प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं बोले—भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दशहरे पर आगर में शस्त्र पूजन करेंगे राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार नई पुलिस लाइन में सुबह 10:30 बजे होगा कार्यक्रम, कलेक्टर-एसपी सहि
ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੇ ਪਾਇਆ ਹਾਰ
Faridkot19 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੇ ਪਾਇਆ ਹਾਰ

Breaking News- ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਨੇ ਪਾਇਆ…

पूरी खबर पढ़ें →
कृषि विभाग की टीम ने नूह व तावडू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Nuh19 Oct

कृषि विभाग की टीम ने नूह व तावडू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

कृषि विभाग की टीम ने नूंह व तावड़ू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। तावडू।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!