Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2026 के शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

30 Oct 2026, 05:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा - 2026 के शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 30 अक्टूबर 2026

JTET परीक्षा को कदाचार मुक्त, स्वच्छ और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: एसएसपी

108 केंद्रों पर 1 नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेगी बीएनएसएस की धारा 163

केन्द्र पर सिंगल गेट एंट्री, सघन फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्ता दलों की रहेगी तैनाती

परीक्षा केंद्रों एवं वज्रगृह परिसर में मीडियाकर्मियों सहित अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित

झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 'झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026' का आयोजन 01 नवंबर 2026 (रविवार) को जिले के 108 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा को पूर्णतः स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज, 30 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे न्यू टाउन हॉल, धनबाद में जिला प्रशासन द्वारा एक उच्चस्तरीय संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।

इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री अरविंद कुमार ओझा, एसडीएम श्री लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप शुक्ला समेत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) तथा पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह से कदाचार मुक्त, स्वच्छ, पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आगे ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद ओझा ने उपस्थित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को उनके सेवा संबंधी दायित्वों और नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रखी जाए। साथ ही स्टैटिक एवं गश्ती दल दंडाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा शुरू होने से पूर्व अपने-अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर लें। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं (बिजली, पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था) एवं अन्य तैयारियों की बारीकी से जांच कर लें। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET 2026) द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

सुरक्षा को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश

ब्रीफिंग के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को कड़े निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। गश्ती दल और फ्लाइंग स्क्वाड लगातार क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में लिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों और कदाचार का प्रयास करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने साइबर सेल को भी विशेष रूप से सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह या गलत जानकारी फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और अफवाहबाजों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल दण्डाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने सभी 108 परीक्षा केंद्रों के चारों ओर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की है। वहीं गोपनीय सामग्री की सुरक्षा और परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, लाठी बल तथा महिला पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जिनके साथ वीडियोग्राफर भी तैनात रहेंगे।

परीक्षा की पल-पल की निगरानी के लिए समाहरणालय में जिला परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 0326-2311807 एवं 112 है। कार्यपालक दंडाधिकारी श्री दीपक कुमार दुबे नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहेंगे। जबकि अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे तथा पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर, श्री प्रदीप कुमार साव नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे। वहीं पूरी विधि-व्यवस्था संधारण के वरीय प्रभार में अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री अरविन्द कुमार ओझा तथा सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव रहेंगे।

परीक्षार्थियों एवं केंद्रों के लिए दिशा-निर्देश

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश व निकास के लिए केवल एक मुख्य द्वार का उपयोग होगा। केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की जेंडर-वार सघन शारीरिक जांच महिला एवं पुरुष कर्मियों द्वारा की जाएगी। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, पेजर, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी अथवा बैग, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना सख्त मना है। केन्द्राधीक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त किसी भी वीक्षक या कर्मी को परीक्षा परिसर में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहेंगे। प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट खोलने तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की विधिवत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन का उपयोग करने वाले परीक्षार्थियों के विरुद्ध झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोपनीयता एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों, नियंत्रण कक्ष एवं कोषागार (वज्रगृह) परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों, पत्रकारों, छायाकारों अथवा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिविल सर्जन द्वारा जीवनरक्षक दवाओं एवं चिकित्सक दल सहित एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात रहेंगे, ताकि परीक्षार्थियों एवं गोपनीय वाहनों को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खलखो, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी डीएसपी, समेत ड्यूटी में रहने वाले सभी प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस श्रृंखला के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस ने शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन। जिला पुलिस लाईन में आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में डीएवी पुलिस पब्लिक स्क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot30 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਗਾਇਬ ਹੋਣਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹੁਣ ਚੰਦ ਭਾਨ ਦੀ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਹੋਈ ਗਾਇਬ

Breaking News - ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਚੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਗਾਇਬ ਹੋਣਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ। ਹੁਣ ਚੰਦਭਾਨ ਦੀ ਇੱਕ ਨਾਬਾਲਗ ਲੜਕੀ ਹੋਈ…

पूरी खबर पढ़ें →
यमुनानगर में नहर में बिजनेसमैन का शव मिलने से मचा हड़कंप, किनारे पर खड़ी मिली ऑडी कार; कल से था लापता
Kurukshetra30 Oct

यमुनानगर में नहर में बिजनेसमैन का शव मिलने से मचा हड़कंप, किनारे पर खड़ी मिली ऑडी कार; कल से था लापता

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के यमुनानगर के थाना बुढ़िया इलाके में पश्चिमी यमुना नहर में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!