Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

किसान संबल तो देश सशक्त”: विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी*

30 Oct 2026, 08:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
किसान संबल तो देश सशक्त": विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी* - मैहर, मध्य प्रदेश

*किसान सम्मान निधि खातों में पहुंची*

*विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी बोले: किसानों के उन्नयन के लिए तेजी से काम कर रही सरकार*

मैहर। किसान सम्मान निधि की राशि आज प्रदेश के किसानों के खातों में अंतरित किए जाने पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार जताया है।
विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा:
"किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, अन्नदाता हैं। आज किसान सम्मान निधि की राशि सीधे प्रदेश के किसान भाइयों के खातों में पहुंची है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के परिश्रम और योगदान के प्रति सरकार के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों के उन्नयन और उनकी समृद्धि के लिए तेजी से कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों को प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, यानी हर महीने 1,000 रुपये का संबल उनके जीवन में मिल रहा है।
इन योजनाओं का परिणाम है कि आज देश और प्रदेश का किसान सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है। इससे उनके जीवन में खुशहाली आ रही है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं।
किसानों का सम्मान, सशक्तीकरण और खुशहाली हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाजपा सरकार किसानों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है और आगे भी उनके हित में निरंतर काम करती रहेगी।"

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शासकीय उचित मूल्य दुकान का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण
Sagar30 Oct

शासकीय उचित मूल्य दुकान का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने सेवा सहकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने किया पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण l
Gaya30 Oct

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने किया पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण l

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने किया पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण…

पूरी खबर पढ़ें →
बिना पंजीयन पैरामेडिकल संस्थान का संचालन पर गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील
Surajpur30 Oct

बिना पंजीयन पैरामेडिकल संस्थान का संचालन पर गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील

सूरजपुर/ जिले में शैक्षणिक संस्थानों के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के हितों…

पूरी खबर पढ़ें →
सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में संजीव सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया
Sagar30 Oct

सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में संजीव सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के पालन में संजीव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!