Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

बिना पंजीयन पैरामेडिकल संस्थान का संचालन पर गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील

30 Oct 2026, 08:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिना पंजीयन पैरामेडिकल संस्थान का संचालन पर गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील - सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर/ जिले में शैक्षणिक संस्थानों के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में ग्राम तिलसिवां स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को बिना पंजीयन संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत डी.एम.एल.टी. एवं बी.एम.एल.टी.

पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा से वंचित किए जाने तथा उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने संबंधी शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई गई।

जांच में पाया गया कि संबंधित संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल, रायपुर में पंजीयन नहीं था। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.

प्रशांत सिंह, तहसीलदार श्री सूर्यकांत साय तथा नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश श्रेष्ठ एवं उनकी टीम की उपस्थिति में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को सील करने की कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दी है जिले में संचालित अन्य संबंधित संस्थाओं की भी जांच की जाएगी। जांच के दौरान पंजीयन, मान्यता एवं निर्धारित मापदंडों के पालन की स्थिति का परीक्षण किया जाएगा।

किसी भी संस्थान में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने किया पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण l
Gaya30 Oct

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने किया पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण l

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने किया पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण…

पूरी खबर पढ़ें →
सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में संजीव सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया
Sagar30 Oct

सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में संजीव सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के पालन में संजीव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!