Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

शासकीय उचित मूल्य दुकान का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

30 Oct 2026, 08:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शासकीय उचित मूल्य दुकान का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने सेवा सहकारी समिति मालथौन द्वारा संचालित शास. उचित मूल्य दुकान मालथौन क्र.

2 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मालथौन एसडीएम सुश्री मोना दांगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने राशन की उपलब्धता, नान से आवक एवं उठाव की जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, स्टॉक-सूची तथा कुल पंजीकृत हितग्राहियों की पंजी का निरीक्षण किया।

उन्होंने दुकान से मिलने वाले खाद्यान्न का भौतिक निरीक्षण किया एवं गुणवत्ता जाँची। साथ ही राशन वितरण व्यवस्था, वितरण की प्रक्रिया एवं तौल मशीन के सत्यापन की जानकारी ली।

जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों से संवाद कर उचित मूल्य दुकान से मिलने वाले राशन की मात्रा, गुणवत्ता एवं नियमित वितरण के संबंध में जानकारी ली। निगरानी समिति के सदस्यों से चर्चा की एवं भवन की स्थिति का जायजा लिया।

जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश दिए कि दुकान निर्धारित समय पर एवं नियमित रूप से खुली रखी जाए। सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता का खाद्यान्न ई-पॉज मशीन के माध्यम से समय पर वितरित किया जाए।

खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखी जाए, खाद्यान्न का भंडारण सुरक्षित रूप से किया जाए तथा दुकान परिसर में साफ-सफाई रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निगरानी समिति की नियमित बैठक आयोजित की जाए, शिकायत पुस्तिका उपलब्ध रखी जाए एवं भवन की आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने किया पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण l
Gaya30 Oct

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने किया पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण l

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने किया पर्यवेक्षक गृह का निरीक्षण…

पूरी खबर पढ़ें →
बिना पंजीयन पैरामेडिकल संस्थान का संचालन पर गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील
Surajpur30 Oct

बिना पंजीयन पैरामेडिकल संस्थान का संचालन पर गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील

सूरजपुर/ जिले में शैक्षणिक संस्थानों के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के हितों…

पूरी खबर पढ़ें →
सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में संजीव सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया
Sagar30 Oct

सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में संजीव सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के पालन में संजीव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!