अवैध पटाखों का भंडारकर बेचने वाले एक अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 30.10.2026
थाना हलधरपुर, जनपद मऊ । *अवैध पटाखों का भंडारण कर बेचने वाले, 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 अदद छोटी-बड़ी बोरी व 04 अदद छोटा-बड़ा कार्टून में अवैध पटाखा (जिसकी अनुमानित कीमत – 1,75,000/- रूपये) बरामद ।*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन अपराध/अपरधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री दिनेश दत्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.10.2026 को मुखबिर की खास सूचना पर अवैध पटाखा के भण्डारण के सम्बन्ध में थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम पहसा में अभियुक्त यशवंत सिंह पुत्र स्व0 बांके बहादुर सिंह निवासी ग्राम पसहा थाना हलधरपुर जनपद मऊ, उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से 04 अदद छोटी-बड़ी बोरी अवैध पटाखे व 04 अदद छोटा-बड़ा कार्टून अवैध पटाखे (जिसकी अनुमानित कीमत – 1,75,000/- रूपये) बरामद किया गया, ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हलधरपुर पर मु0अ0सं0 229/26 धारा: 288 बीएनएस (BNS) एवं 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*
मु0अ0सं0 229/26 धारा: 288 बीएनएस (BNS) एवं 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
यशवन्त सिंह पुत्र स्व0 बांके बिहारी सिंह, निवासी ग्राम पहसा, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ उम्र: करीब 42 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान*
दिनांक- 30.10.2026 समय 17.30 बजे
स्थान – ग्राम पहसा थाना हलधरपुर । *बरामदगी का विवरण*
04 अदद छोटी-बड़ी बोरी अवैध पटाखे
04 अदद छोटा-बड़ा कार्टून अवैध पटाखे
अनुमानित कीमत – 1,75,000/- रूपये (एक लाख पचहत्तर रूपये)
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







