दुबई में ₹50 लाख का हॉस्पिटल बिल, बंधक बना कुशीनगर का युवक; मदद को सरकार से की गुहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता कसया के शिवपुर बाजार निवासी युवक तबीयत बिगड़ने पर दुबई में अस्पताल में भर्ती है। सात दिनों तक चले उपचार के बाद युवक अब स्वस्थ है, लेकिन अस्पताल से उसे छुट्टी नहीं मिल रही, क्योंकि अस्पताल द्वारा उपचार का खर्च 50 लाख बताया गया है।
इसकी जानकारी पर युवक के स्वजन परेशान हैं।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने भारत सरकार व विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि शिवपुर के 35 वर्षीय आबिद अली रोजगार के सिलसिले में बीते 28 सितंबर को दुबई गए थे।
वहां एक निजी कंपनी में वे मजदूरी करने लगे। लगभग दस दिन बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
कंपनी में काम करने वाले व बगल में रहने वाले कुछ भारतीय उन्हें नजदीक अस्पताल ले गए।परिवार के अनुसार एक सप्ताह तक वे अस्पताल में भर्ती रहे और उनका स्वास्थ्य ठीक हो गया। डिस्चार्ज के लिए अस्पताल की ओर से उन्हें 50 लाख रुपये का बिल दिया गया।
इसकी जानकारी होने पर वे हैरान रह गए। स्वजन के अनुसार बिल का भुगतान न होने से आबिद को अस्पतालकर्मियों ने रोक रखा है।पत्नी रूकसाना ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, इतनी बड़ी धनराशि की व्यवस्था कर पाना नामुमकिन है।
उन्होंने भारत सरकार व विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में तहसील बार एसोसिएशन की स्थानीय कार्यकारिणी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवासु मित्तल की जमानत और सावेज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, मेडिकल स्टोर से मिले थे 960 प्रतिबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर में बम बटक एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में अखंड ज्योति शोभायात्रा धूमधाम…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगरा: नगर निगम के डंपर ने छात्रा को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत* *आगरा, 4 नवंबर 2026*…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🔥 कटरा बाजार में रोजगार का महासंग्राम! 600 से ज्यादा युवाओं ने किया आवेदन, 10 को मौके पर…
पूरी खबर पढ़ें →
🔥 कटरा बाजार में रोजगार का महासंग्राम! 600 से ज्यादा युवाओं ने किया आवेदन, 10 को मौके पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।