Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

लाडपुरा ग्रामवासियों ने पेश की मानवता की मिसाल, पीड़ित परिवार को सौंपी 3.01 लाख रुपए की सहायता

04 Nov 2026, 02:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लाडपुरा ग्रामवासियों ने पेश की मानवता की मिसाल, पीड़ित परिवार को सौंपी 3.01 लाख रुपए की सहायता - NAGAUR, राजस्थान

थांवला सड़क हादसे में मुकंदर साईं की हुई थी मौत, अजमेर अस्पताल में भर्ती माताजी के उपचार के लिए भी ग्रामीणों ने बढ़ाए मदद के हाथ
पादूकलां। संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होकर लाडपुरा ग्रामवासियों ने मानवता और सामाजिक एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश की है।

अक्टूबर 2026 में थांवला के पास हुए सड़क हादसे में मुकंदर पुत्र कैलाश साईं की मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, उनकी माताजी अजमेर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

ऐसे मुश्किल समय में परिवार को आर्थिक संबल देने के लिए लाडपुरा के ग्रामीणों ने एकजुट होकर 3 लाख 1 हजार रुपए की सहायता राशि जुटाई। बुधवार को लाडपुरा ग्रामवासी पालड़ी कला पहुंचे और दिवंगत मुकंदर के परिजनों को 3,01,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सौंपी।

ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन परिस्थिति में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों की ओर से दी गई यह राशि परिवार को आर्थिक राहत देने के साथ ही अजमेर अस्पताल में भर्ती माताजी के उपचार में भी सहायक होगी।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि अजय सिंह रावत, उपसरपंच रामेश्वर लाल गौड़, त्रिलोक राव, लादूराम बड़ियासर, विजय सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र गौड़, सुरेश जांगिड़, ओमप्रकाश सुवासिया, हाथीराम रैदास, जालम सिंह चारण एवं शंकर सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

विपत्ति के समय जाति, वर्ग और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एक परिवार की मदद के लिए आगे आना समाज की सच्ची एकता का परिचायक है। लाडपुरा ग्रामवासियों ने अपने सहयोग से यह संदेश दिया कि दुख की घड़ी में किसी जरूरतमंद का सहारा बनना ही सच्ची मानवता है।

ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत मुकंदर की माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
दीपावली के उल्लास में आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द का संगम बना विधायक लारिया का मिलन समारोह
Sagar16 Nov

दीपावली के उल्लास में आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द का संगम बना विधायक लारिया का मिलन समारोह

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* दीपावली के पावन पर्व पर आपसी प्रेम, सद्भाव और…

पूरी खबर पढ़ें →
भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और विचारों से युवाओं को कराया परिचित, वक्ताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
Ratlam16 Nov

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और विचारों से युवाओं को कराया परिचित, वक्ताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

जावरा---स्थानीय भगत सिंह महाविद्यालय में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई…

पूरी खबर पढ़ें →
राठौर समाज का अन्नकूट महोत्सव सत्यनारायण मंदिर पर महाआरती व 56 भोग|
Ratlam16 Nov

राठौर समाज का अन्नकूट महोत्सव सत्यनारायण मंदिर पर महाआरती व 56 भोग|

जावरा--- श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा जिला रतलाम द्वारा दीपावली मिलन के साथ अन्नकूट महोत्सव एवं सामूहिक…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री खंडेलवाल वैश्य परिवार आबू रोड का पांचवा स्नेह मिलन समारोह हर्षौल्लास के साथ संपन्न| ‌ ललित विश्वास वंदे भारत मो. 9828 139 709
Sirohi16 Nov

श्री खंडेलवाल वैश्य परिवार आबू रोड का पांचवा स्नेह मिलन समारोह हर्षौल्लास के साथ संपन्न| ‌ ललित विश्वास वंदे भारत मो. 9828 139 709

Press Not: श्री खंडेलवाल वैश्य परिवार आबूरोड का पांचवा स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न.! चंद्रावती हनुमानजी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!