*राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं, आमजन को समय पर मिले राजस्व सेवाओं का लाभ – कलेक्टर

*राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं, आमजन को समय पर मिले राजस्व सेवाओं का लाभ – कलेक्टर*
वन्दे भारत न्यूज झाबुआ जिला ब्यूरो सुरेश परिहार।
*राजस्व अधिकारियों की बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, स्वामित्व योजना एवं पीएम किसान सहित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई*
झाबुआ, 16 नवंबर 2026। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में राजस्व विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों के स्तर पर संचालित कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से RCMS पोर्टल पर नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों, राजस्व वसूली, साइबर तहसील के लंबित प्रकरण, भूमि आवंटन, RBC 6-4 के प्रकरण, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पटवारी एसीआर, आधार ROR लिंकिंग, न्यायालयीन प्रकरण, भू-अर्जन, लंबित सीएम एवं सीएस मॉनिट प्रकरण, नक्शा तरमीम एवं दुरुस्ती, धारा 165(6) के प्रकरण, धारणाधिकार, NAKSHA प्रोजेक्ट, फार्मर रजिस्ट्री, MIS सेंसेस, मजरा-टोला से राजस्व ग्राम निर्माण तथा जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा की गई।
*RCMS पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा*
बैठक में बताया गया कि जिले में RCMS पोर्टल पर दर्ज कुल 18,294 राजस्व प्रकरणों में से 16,034 का निराकरण किया जा चुका है। इस प्रकार निराकरण की प्रगति 87.65 प्रतिशत है। नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों की भी तहसीलवार समीक्षा की गई।
*राजस्व वसूली*
वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 7 करोड़ रुपये का राजस्व वसूली लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 63 लाख 86 हजार 653 रुपये की वसूली की गई है।
*स्वामित्व योजना एवं फार्मर रजिस्ट्री*
स्वामित्व योजना के अंतर्गत 372 ग्रामों में 26,372 भूखंडों में से 12,930 का कार्य पूर्ण किया गया है। वहीं फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत 4,65,613 भूमि स्वामियों में से 2,59,476 की रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है।
*पीएम किसान एवं साइबर तहसील*
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के 1,33,682 सक्रिय किसानों में से 1,31,708 की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। साइबर तहसील में दर्ज 3,776 प्रकरणों में से 3,729 का निराकरण किया गया है।
इसके अतिरिक्त बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों, राष्ट्रीय राजमार्ग 752-D के भू-अर्जन एवं मुआवजा वितरण, RBC 6-4, धारा 165(6), धारणाधिकार, आधार ROR लिंकिंग, NAKSHA प्रोजेक्ट, नक्शा तरमीम, मजरा-टोला से राजस्व ग्राम निर्माण तथा जनगणना 2027 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







