Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बेगूं में 28 नवंबर से सजेगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस महोत्सव, 5 दिसंबर को होगा तुलसी विवाह

18 Nov 2026, 02:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेगूं में 28 नवंबर से सजेगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस महोत्सव, 5 दिसंबर को होगा तुलसी विवाह - CHITTORGARH, राजस्थान

संवाददाता — दुर्गालाल पालीवाल बेगू

बेगूं। कस्बे में धर्म, भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 28 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस महोत्सव एवं तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजन के तहत श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पंडित शिवकृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह, वामन अवतार, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
महोत्सव का शुभारंभ 28 नवंबर शनिवार को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा बड़ोदिया महादेव मंदिर से रवाना होकर लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं स्वर्णकार समाज होते हुए श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन का समापन 5 दिसंबर शनिवार को कथा विश्राम के साथ होगा। इसी दिन गोधूली बेला में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आयोजनकर्ताओं ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में भाग लेकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने एवं धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!