Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mirzapur

62 लख रुपए अनुमानित कीमत की 310 ग्राम हीरोइन के साथ शातिर तस्कर चुनार पुलिस द्वारा गिरफ्तार

28 Nov 2026, 07:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
62 लख रुपए अनुमानित कीमत की 310 ग्राम हीरोइन के साथ शातिर तस्कर चुनार पुलिस द्वारा गिरफ्तार - मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

संदीप श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ मिर्जापुर
दिनांकः 28.11.2026
*थाना चुनार पुलिस एवं एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 310 ग्राम नाजायज हेरोइन(अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 62 लाख) के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल(बुलेट) बरामद —*
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।

दिनांकः27.11.2026 थाना चुनार पुलिस व एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार हेरोइन तस्कर गौतम साहनी पुत्र पंचम साहनी निवासी सराय टेकौर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 310 ग्राम नाजायज हेरोइन, एक अदद मोबाइल फोन, एक अदद पैन कार्ड व ₹ 1500/- नगद बरामद किया गया ।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-470/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह जनपद गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति से हेरोइन को खरीदकर लाता है जिसे आसपास के जनपदों एवं क्षेत्रो में पुड़िया/थोक में बिक्री करने का काम उक्त बुलेट वाहन से करता है, इस प्रकार हेरोइन बिक्री से प्राप्त धनराशि से भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेता है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*
गौतम साहनी पुत्र पंचम साहनी निवासी सराय टेकौर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-28 वर्ष । *बरामदगी विवरण —*
310 ग्राम अवैध हेरोइन (अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 62 लाख).

तस्करी में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बुलेट वाहन संख्या UP63AX6524. एक अदद मोबाइल फोन, पैन कार्ड व ₹ 1500/- नगद ।

*पंजीकृत अभियोग —*
मु0अ0सं0-470/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना चुनार जनपद मीरजापुर । *आपराधिक इतिहास —*
1.मु0अ0सं0-47/2020 धारा 188,271 भादवि व 107 एमवी एक्ट थाना पड़री जनपद मीरजापुर ।

2.मु0अ0सं0-186/2022 धारा 323,376,504,506 भादवि थाना चुनार जनपद मीरजापुर । 3.मु0अ0सं0-235/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय —*
सराय टेकौर स्टेशन रोड़ क्रासिंग के पास से, दिनांक 27.11.2026 को समय 17:50 बजे । *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह, एएनटीएफ यूनिट वाराणसी मय पुलिस टीम ।

उ0नि0 विनोद मिश्रा, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर मय पुलिस टीम ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस एवं एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 310 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 62 लाख) के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, त
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह
Kheri28 Nov

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह

लखीमपुर खीरी, 28 नवंबर। बेहजम रोड स्थित लोटस वैली मैरिज हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब
Kheri28 Nov

खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब

लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के नन्हे…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति फेज-6: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ
Mahrajganj28 Nov

मिशन शक्ति फेज-6: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ

महराजगंज। महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महराजगंज पुलिस मिशन शक्ति अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!