A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sikandra rao


संजय कुमार ने सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नगर के बाजार और जीटी रोड पर फैले अतिक्रमण को हटवाने पर चर्चा की गई। शाम को एसडीएम ने नगर में भ्रमण कर अतिक्रमण की समस्या का जायजा लिया।

उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा से उसे बलपूर्वक हटा दिया जाएगा। बता दें कि नगर के बाजारों के अलावा जीटी रोड पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार जगह-जगह अतिक्रमण कर आम रास्ते को संकरा बना दिया है।

जीटी रोड का हाल तो और भी बुरा है। बाईपास बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि नगर के मध्य से गुजरने वाले जीटी रोड पर आवागमन कम हो जाएगा, लेकिन हुआ इसके विपरीत। अतिक्रमण के चलते जीटी रोड चार लेन से घटकर एक लेन का रह गया है।

कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, व्यापार मंडल के संजीव महाजन, गिरीश मोहन गुप्ता, प्रवीण वाष्र्णेय, नीरज वैश्य, नावेद खान, मेहराज कुरैशी, कृष्णगोपाल वाष्र्णेय आदि मौजूद थे। संवाद

Back to top button
error: Content is protected !!