
महुली/विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में मंगलवार को देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां देवानंद पांडेय (19 वर्ष) पुत्र आनंद पांडेय ने अपने ही घर में बड़ेरी से गमछे के सहारे लटककर इहलीला समाप्त कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रात में ही मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




