A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़झारखंडताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

Sonbhadra news:आदर्श इंटर कॉलेज महुली में वार्षिक उत्सव व संगोष्ठी, नए सत्र में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले चार छात्राओं का हुआ स्वागत

मेधावियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विकास खंड दुद्धी के महुली स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को वार्षिक उत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भुल्लुराम कन्नौजिया (सेवानिवृत्त शिक्षक), विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, राजकीय हाई स्कूल दीघुल) व कलामुद्दीन सिद्दीकी द्वारा मां सरस्वती एवं संस्थापक स्व. डॉ. शफीक आलम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके बाद प्रधानाचार्य राकेश कुमार कन्नौजिया ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सहशैक्षणिक व खेल गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
इसके उपरांत प्रतिभा सम्मान समारोह में यूकेजी से कक्षा 11 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्र-छात्राओं की सूची इस प्रकार रही—
यूकेजी: आदित्य 94.8%, विराट कुमार 94.1%, दिव्या 92.3%
एलकेजी: आराध्य 92.8%, गुंजा 91%, रूहान सिद्दीकी 82%
कक्षा 1: शिवाय 93%, रिया 89.3%, पवन कुमार 88%, वैदिक राज पुरोहित 88%
कक्षा 2: गौरव रजक 94.2%, कार्तिक गुप्ता 91%, सूफियाना परवीन 90.5%
कक्षा 3: अनन्या मिश्रा 97%, प्रिया कुमारी 94.1%, कृष राज पुरोहित 94.1%, सलमा परवीन 93.3%
कक्षा 4: संकेत कुमार 95%, अनुराधा 94%, आभास कुमार 93%
कक्षा 5: सौरभ कुमार 93.3%, रुद्रराज 90.8%, राधा कुमारी 88.8%
कक्षा 6: पलक 95%, स्नेहा 93%, इस्तफाख 90%, जोया 90%
कक्षा 7: संगम 94%, शिवानी 93%, विक्की 91%
कक्षा 8: रूबी 93.8%, सोनाली 93%, ज्योति 92%
कक्षा 9: प्रिया गुप्ता 88%, अनामिका 87.5%, मौसम स्वराज शर्मा 87.5%, सत्यम कुमार 86%
कक्षा 11: निधिमणि 91%, रेशमा 88.6%, शिवानी 88%
सम्मान प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। खेल के क्षेत्र में मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 8 के छात्र देव पुरोहित को भी मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन चार छात्राओं ने कक्षा 9 में प्रवेश लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
उद्बोधन में मुख्य अतिथि भुल्लुराम कन्नौजिया ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। विद्यालय में अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का जो समन्वय दिखाई देता है, वह सराहनीय है।
विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक व अभिभावक के सामंजस्य से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
कलामुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने संस्थापक स्व. डॉ. शफीक आलम को स्मरण करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा की मजबूत नींव पड़ी, जिसका लाभ आज नई पीढ़ी को मिल रहा है।
कार्यक्रम में अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच संवाद भी हुआ, जिसमें बच्चों के विकास को लेकर सकारात्मक सुझाव साझा किए गए।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक महबूब आलम ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य राकेश कुमार कन्नौजिया ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—कृष्ण मुरारी, जयप्रकाश शर्मा, अमित कुमार मिश्रा, शंभूनाथ गुप्ता, संतोष कुमार कन्नौजिया, कृष्णा कुमार, अवधेश कुमार, आलोक कुमार, मेराज अंसारी, विकास कुमार, अंजू कुमारी, रिंकी कुमारी, कविता कुमारी सहित  अभिभावक अशोक कुमार कन्नौजिया,दिलगज राम कन्नौजिया, दयाराम कन्नौजिया,अखिलेश कुमार,लालमणि शर्मा, सुनील कुमार कन्नौजिया सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!